Move to Jagran APP

बिहार में भाजपा विधायक रश्मि वर्मा को एक कार्यकर्ता से जान का खतरा, पश्‍च‍िम चंपारण में प्राथम‍िकी दर्ज

West Champaran News पश्‍च‍िम चंपारण के नरकट‍ियागंज व‍िधायक ने एक कार्यकर्ता के ख‍िलाफ प्राथम‍िकी दर्ज कराई है। कहा गया है कि वह विधायक के फर्जी हस्ताक्षर से वसूली कर उनकी छवि बिगाड़ने की साजिश में था ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 08:49 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 08:49 PM (IST)
बिहार में भाजपा विधायक रश्मि वर्मा को एक कार्यकर्ता से जान का खतरा, पश्‍च‍िम चंपारण में प्राथम‍िकी दर्ज
नरकटियागंज की भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने दर्ज कराई प्राथम‍िकी।

नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण), जासं। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज की भाजपा विधायक रश्मि वर्मा को एक कार्यकर्ता से जान का खतरा है। इस आशय की प्राथमिकी विधायक ने शिकारपुर थाने में दर्ज कराई है।प्राथमिकी में मोतिहारी के अगरवा मोहल्ला निवासी संजय सारंगपुरी को नामजद किया गया है। जिसमें कहा गया है कि वह विधायक के जाली हस्ताक्षर से वसूली कर उनकी छवि बिगाडऩे की साजिश में था। इसकी भनक लगते ही विधायक ने कड़ाई की तो वह दुश्मन बन गया। वहीं, विधायक ने बताया कि संजय सारंगपुरी कार्यालय में सहायक था। उसके पास पिस्टल है। उससे मेरे परिवार को जान का खतरा है। इस संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।

loksabha election banner

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का जीवन राष्ट्र के नवनिर्माण में समर्पित

बेतिया। नगर के बरवत सेना स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग सोमवार को संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को सैद्धान्तिक भूमिका, कार्य पद्धति, एक सक्षम इकाई, कार्यकर्ता चयन एवं कार्यकर्ता विकास, इतिहास विकास, अभाविप के 75 वर्ष, परिसर कार्य, स्वावलंबी भारत, सदस्यता व इकाई गठन सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। वर्ग के अंतिम सत्र में नए विस्तारकों की घोषणा भी की गई। इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविन्द नायक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता किसी व्यक्तिगत लोभ, लालसा को त्याग कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाते हैं।

अभाविप के कार्यकर्ता दुनियां में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस वर्ग में विशेष रूप से अभाविप के मित्र संगठन प्राज्ञिक विद्यार्थी परिषद् नेपाल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नारायण ढ़काल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविन्द नायक , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पूनम ङ्क्षसह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री यागवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. नरेंद्र स‍िंह, डॉ. रमन त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ममता कुमारी, प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सुग्रीव कुमार, प्रदेश सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय, धीरज कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रौशन कुमार, व्यवस्था प्रमुख विशाल कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत वर्ग के दौरान व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। वर्ग के अंतिम सत्र में प्रदेश संगठन मंत्री डा. सुग्रीव कुमार ने समापन भाषण दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.