पश्चिम चंपारण: भाजपा नेता सह किराना दुकानदार की गला दबाकर हत्या, दुकान लूटी
घटना गुरुवार की रात नौतन में हुई। मृतक कृष्णा साह (55) हैं। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक भाजपा नेता सह किराना दुकानदार की गला दबाकर हत्याम कर दी। इसके बाद उसकी दुकान लूट ली। घटना गुरुवार की रात नौतन में हुई। मृतक कृष्णा साह (55) हैं। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि भाजपा नेता भाजपा नेता कृष्णा साह नौतन बाजार से सटे रूदलपुर गांव के रहने वाले हैं। वे रोज की तरह नौतन बाजार स्थित अपनी किराना दुकान में सोए थे।
इसी दौरान रात में बदमाशों ने पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी और दुकान में रखा सामान लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब कुछ लोग दुकान पर आए तो देखा कि दुकान का गेट टूटा हुआ है। बिछावन पर उसका शव पड़ा हुआ है। कृष्णा के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। हाथ और पैर मुड़े हुए थे। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि बदमाशों ने बेरहमी से मारकर हत्या की है। घटना को लेकर व्यवसायियों में रोष है। आक्रोशित लोग फॉरेंसिक टीम बुलाने की मांग कर रहे हैं।
आक्रोशित लोगों ने फिलहाल शव को रोके रखा है। नौतन के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। हत्याव में शामिल बदमाशों तक पहुंचने के लिए खोजी कुत्ता मंगाया गया है। इधर, भाजपा नेता सह किराना दुकानदार के घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्योंह का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी के बाद भाजपा के कई नेता व काफी संख्यार में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप