Move to Jagran APP

Coronavirus : COVID-19: Lockdown : भाजपा जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन सामग्री व मास्क बांटे Muzaffarpur News

Coronavirus COVID-19 Lockdown 300 परिवारों के बीच बांटी राहत सामग्री। ब्रह्म सेवा ट्रस्ट ने 200 परिवारों को दिया मास्क व सैनिटाइजर।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 08:29 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 08:29 AM (IST)
Coronavirus : COVID-19: Lockdown : भाजपा जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन सामग्री व मास्क बांटे  Muzaffarpur News
Coronavirus : COVID-19: Lockdown : भाजपा जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन सामग्री व मास्क बांटे Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना महामारी में लॉकडाउन का पालन कर रहे लोगों के बीच सरकार के साथ राजनीतिक व सामाजिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। लोगों के बीच भोजन सामग्री, मास्क व अन्य जरूरी समान पहुचाएं जा रहे हैं।

loksabha election banner

300 परिवार के बीच पहुंचा खाने का सामान

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व फिजिकल डिस्टेन्स के का पालन करते हुए 300 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। गरीब नाथ मंडल के पुरानी बाजार में 150 परिवारों और बालूघाट वार्ड 17 में स्थानीय वार्ड पार्षद विकास सहनी की मौजूदगी में अगलगी पीडि़त 10 परिवार के लोगो के साथ ही धोबी कुआं के पास के 90 परिवार व पूर्वी मंडल में मालीघाट दुर्गा मंदिर के पास 50 परिवारों में सामान का वितरण किया गया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सचिन कुमार,धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष निर्मला साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. रागिनी रानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नचिकेता पांडेय ,जिला मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न राजीव राणा ,महिला मोर्चा महामंत्री इपशा पाठक ,गरीब नाथ मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष आनंद प्रकाश, रवि रंजन शुक्ला, पारितोष ङ्क्षसह अभिमन्यु तिवारी, अमरेश कुमार विपुल ,पवन दुबे,आदि उपस्थित थे।

बैरिया इलाके में मास्क, सैनिटाइजर का वितरण


ब्रह्म सेवा ट्रस्ट की ओर बैरिया के अयाची ग्राम व जयप्रकाश नगर के 200 घरों में मास्क, सैनटिाइजर, ग्लब्स व ब्लिङ्क्षचग पाउडर का वितरण किया गया। ट्रस्ट संस्थापक बबलू तिवारी समेत केशव चौबे, ओम प्रकाश तिवारी, मुन्ना पाण्डेय, अधिवक्ता अरुण पांडेय ने इसमें सहयोग किया। संस्थापक बबलू तिवारी ने बताया कि बैरिया इलाके के आयची ग्राम, जयप्रकाश नगर, जगदम्बा नगर, गांधी नगर, सत्संग नगर में एक हजार परिवार के बीच राहत सामान का वितरण किया जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.