Move to Jagran APP

बिहार के बगहा में मिली विचित्र मछली, चार आंखें और शरीर पर बाघ जैसी धारियां

बगहा नगर थाना के बनचहरी गांव का है मामला। हरहा नदी में मछली पकड़ते समय अशोक सहनी के जाल में उलझी यह विचित्र मछली। इसको देखने जुटे आसपास के गांवों के लोग। आमतौर पर अमेरिका में पाई जाती है एमोजोन स्नेल फिन कैटफिश।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 12:12 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 12:12 PM (IST)
बिहार के बगहा में मिली विचित्र मछली, चार आंखें और शरीर पर बाघ जैसी धारियां
दो साल पहले इसी तरह की मछली वाराणसी में मिली थी। फोटो: जागरण

बगहा, जासं। नगर थाना के बनचहरी गांव के पास हरहा नदी मेंं बुधवार की सुबह मछुआरे के जाल में एक विचित्र मछली आ फंसी। इसके शरीर पर बाघ जैसी धारियां हैं। चार आंखें हैं। मुंह भी बाकी मछलियों से बिल्कुल अलग है। लगभग डेढ़ किलो इसका वजन है। इसे देखने दूर-दराज के गांवों से लोग आ रहे हैं। जानकार इसे अमेरिका में पाई जाने वाली एमोजोन स्नेल फिन कैटफिश बता रहे हैं।

loksabha election banner

स्थानीय मछुआरा अशोक सहनी सुबह 11 बजे के करीब हरहा नदी में जाल के सहारे मछली मार रहे थे। अन्य मछलियों के बीच एक अलग तरह की मछली जाल में आ फंसी। अशोक ने इस तरह की मछली पहले कभी नहीं देखी थी। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। जिसने भी मछली को देखा सब हैरत में पड़ गए। इसकी तस्वीर लोगों ने वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) को भेजी। अध्ययन के बाद पता चला कि यह एमोजोन स्नेल फिन कैटफिश है। दो साल पहले यह वाराणसी में मिली थी। आमतौर पर यह मछली हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। इस मछली का यहां मिलना नदी के इकोसिस्टम के लिए खतरा बताया जा रहा है।

डब्लूडब्लूएफ के एरिया कोऑर्डिनेटर कमलेश मौर्या ने बताया कि एमोजोन स्नेल फिन कैटफिश स्थानीय जलीय जीवों के लिए खतरा है। यह आसपास के जीवों को खाकर जिंदा रहती है। इस वजह से यह किसी महत्वपूर्ण मछली या जीव को पनपने नहीं देती है। तमाम लोग बाहर से मछलियां पालने के लिए लाते हैं और बाद में नदियों में छोड़ देते हैं। ऐसे ही यह मछली यहां तक पहुंची होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.