Move to Jagran APP

सांसद समर्थकों ने निकाला अर्धनग्न आक्रोश मार्च, टिकट नहीं देकर कार्यकर्ताओं के साथ किया अन्याय

आक्रोश मार्च मिश्रा टोला से शुरू होकर विभिन्न चौराहों से होते हुए अशोक स्तंभ के पास पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ता और नेता वरीय नेताओं के विरोध का नारा लगा रहे थे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 09:55 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 09:55 AM (IST)
सांसद समर्थकों ने निकाला अर्धनग्न आक्रोश मार्च, टिकट नहीं देकर कार्यकर्ताओं के साथ किया अन्याय
सांसद समर्थकों ने निकाला अर्धनग्न आक्रोश मार्च, टिकट नहीं देकर कार्यकर्ताओं के साथ किया अन्याय

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में विभिन्न समर्थकों ने वाल्मीकिनगर सीट जदयू को दिए जाने के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में अर्धनग्न आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च मिश्रा टोला से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए अशोक स्तंभ के पास पहुंचा। इसमें शामिल कार्यकर्ता और नेता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह वरीय नेताओं के विरोध का नारा लगा रहे थे।

prime article banner

   मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार यहां संसदीय चुनाव में भाजपा को टिकट मिला। संबंधित उम्मीदवार सतीशचंद्र मिश्र ने भारी मतों से न सिर्फ जीत दर्ज किया बल्कि क्षेत्र में बेहतर काम भी किया। बावजूद यह सीट जदयू को देकर कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया है। कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सांसद को टिकट देने की पुरजोर मांग की। टिकट नहीं मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है।

   इसपर ध्यान देने की जरूरत है। आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे थे। उनका आक्रोश देखते ही बन रहा था। शहर के मुख्य मार्ग से आक्रोश मार्च के गुजरने के दौरान इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। मौके पर भास्कर मिश्रा, दीपक दत्त तिवारी, कौशल पाण्डेय, धर्मनाथ यादव, रंजन ओझा, प्रमोद तिवारी, पिन्टू गुप्ता, महेश साह, अशोक सुब्बा, वीरेन्द्र मिश्रा, सत्यप्रकाश सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.