Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण में बीरेंद्र हत्याकांड का हुआ पर्दाफाश, गिरफ्तार बदमाशों ने खोले कई राज

ऑनर किलिंग का निकला मामला थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। गिरफ्तार उक्त दोनों बदमाशों ने पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में हत्या की बात स्वीकारी है। 20 अगस्त को बिजई-चंपापुर मुख्य पथ पर गोली मार की गई थी हत्या।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 09:24 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 09:24 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में बीरेंद्र हत्याकांड का हुआ पर्दाफाश, गिरफ्तार बदमाशों ने खोले कई राज
बीरेंद्र चौधरी हत्या मामले में गिरफ्तार बदमाशों ने साथ पुलिस अधिकारी व जवान

पूर्वी चंपारण, जासं। घोड़ासहन थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिजई-चंपापुर मुख्य पथ पर 20 अगस्त को हुई बीरेंद्र चौधरी मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। इस मामले में गिरफ्तार नीरज कुमार एवं धीरज कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। गिरफ्तार उक्त दोनों बदमाशों ने पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में हत्या की बात स्वीकारी है। बताया गया है कि मृतक बीरेन्द्र चौधरी नेपाल का मूल निवासी था, जहां उसका वास्तविक नाम बिन्देश्वरी चौधरी था। नेपाल में उसके विरूद्ध लूट, हत्या सरीखे अन्य कई तरह के संगीन मामले दर्ज हैं। कुछ मामले में वह सजायाफ्ता भी था। इसी कड़ी में वह नेपाल से भागकर भारतीय परिक्षेत्र में ठिकाना बनाना बेहतर समझा।

loksabha election banner

चैनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरवाखुर्द गांव निवासी व अपने जमाने का कुख्यात रहे अशोक ङ्क्षसह का शूटर बन गया। यहीं उसका संबंध रंजू देवी नाम की एक महिला से हुई। वर्ष 2018 में वह उस महिला को लेकर फरार हो गया। महिला के पति हरिकिशोर ङ्क्षसह ने मामले को लेकर संबंधित थाने मे केस दर्ज कराया। कुछ दिनों के बाद महिला वापस आ गई, लेकिन उसका भाई (थाना क्षेत्र के बकुलिया गांव) निवासी लव ङ्क्षसह इस घटना को अपना अपमान समझने लगा। इसका बदला लेने के लिए दो पिस्टल व एक दर्जन कारतूस की खरीदारी की। स्वीकारोक्ति बयान के मुताबिक लव सिह मोतिहारी स्थित अपने आवास पर रहता था। इसी बीच वह 2015 में कोङ्क्षचग की पढाई के दौरान गिरफ्तार किए गए नीरज व धीरज के संपर्क में आया। वह दोनों के घर मोहदीपुर भी आने-जाने लगा। इस क्रम में अवैध शराब माफियाओं से उसकी सांठ-गांठ हो गई। वह दूसरे राज्य से शराब की बड़ी खेप मंगाकर बेचने लगा।

बीते 19 अगस्त को लव सिह ने बीरेंद्र चौधरी की हत्या की साजिश रची। इसको कार्यरूप देने के लिए दोनों युवकों को चंपापुर बुला लिया और दो हजार रुपये भी दिए। मर्डर की साजिश के तहत (चिमनी घटनास्थल के निकट) पहले से चार लोग रेकी करने लगे। जैसे ही बीरेंद्र चौधरी को आते देखा तो रुकने का इशारा किया। इसी बीच लव के दो आदमी जो बाइक पर बीरेन्द्र चौधरी के पीछे बैठा था करीब से गोली मार दी। बाइक सड़़क किनारे गिर गई। फिर लव ङ्क्षसह ने दूसरी गोली उसके सिर में दाग दी। भागने के क्रम में ग्रामीणों द्वारा दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का खुलासा कर लिया गया है। कुल सात लोग मामले में आरोपित किए गए हैं। जिसमें दो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.