Bihar News: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस मित्र को मारी गोली, हालत गंभीर
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की घटना। गुरुवार देर रात अपराधियों ने पुलिस मित्र को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर, जेएनएन। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्घा में गुरुवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस मित्र को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही। जख्मी की पहचान जितवारपुर निजामत के लक्ष्मी राय के पुत्र इन्द्रजीत कुमार के रूप हुई है। गोली लगने के बाद आनन फ़ानन स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। फिलहाल शहर के एक निजी क्लिनिक में उपचार कराया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जख्मी के बाएं पैर में गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत देर शाम अपनी बहन के घर कोरबद्घा से बाइक लेकर जितवारपुर में एक श्राद्ध कर्म का भोज खाने जा रहे थे। इस क्रम में कोरबद्घा 50 नंबर रेलवे गुमटी के निकट बाइक सवार तीन की संख्या में रहे बदमाशों ने फ़ायरिंग कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
फ़ायरिंग की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग जुटे। तब तक बदमाश घटनास्थल से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने अस्पताल में पीड़ित से जानकारी ली। डीएसपी प्रितिश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।