मुजफ्फरपुर के तुर्की में कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मी से 29 लाख की लूट
बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर दिया घटना को अंजाम पुलिस लूट को मान रही संदिग्ध। पेट्रोल पंप से कैश कलेक्शन कर बाइक से ले जा रहा था कर्मी।
By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 05:43 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 05:43 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। तुर्की ओपी के मधौल में सोमवार को दिन दहाड़े अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बाइक से जा रहे रेडियंट कैश कलेक्शन सर्विस कंपनी के सेल्समैन से 28 लाख 97 हजार 878 रुपये लूट लिया। दो बाइक सवार अपराधियों ने दो बजे दिन में इस घटना को अंजाम दिया। तुर्की ओपी में लूट की लिखित शिकायत की है जिसमें दो अज्ञात लुटेरे को आरोपित किया। लुटेरे की उम्र 27 से 28 वर्ष बताई गई है।
यह हुई घटना
कैश कलेक्शन सर्विस कंपनी के सेल्समैन कुढऩी थाना के माधोपुर निवासी निर्भय कुमार सकरी सरैया स्थित रिलायंस पंप से कैश कलेक्शन कर मुजफ्फरपुर अपनी बाइक से लौट रहा था। रुपये उसने अपने बैग में रखे हुए था। मधौल पुल के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर घेर लिया और एक अपराधी ने उसकी कनपटी में पिस्टल सटा दिया और दूसरा अपराधी रुपये भरा बैग ले लिया।
घटना को अंजाम देकर दोनों लुटेरे मुजफ्फरपुर की तरफ भाग निकले। घटनास्थल से महज 10 मीटर की दूरी पर इलाहाबाद बैंक की मधौल शाखा के निकट तुर्की ओपी पुलिस की गश्ती गाड़ी खड़ी थी। रुपये लूट की जानकारी पीडि़त ने गश्ती दल के पुलिस को दी। तब तक लुटेरे रुपये भरे बैग को लेकर भाग निकले थे। तुर्की ओपी प्रभारी ललित कुमार ने कैश लूट की घटना को प्रथम दृष्टया संदेहास्पद बताया है।
पंप मालिक ने यह बताया
रिलायंस पेट्राल पंप के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि निर्भय पंप से लगभग 29 लाख रुपये लेकर बाइक से मुजफ्फरपुर के लिए निकला था। बाद में उसने लूट की सूचना दी। सोमवार की सुबह कुढऩी थाना के माधोपुर के मनोहर सिंह से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। ओपी प्रभारी ने मनोहर सिंह के घर पर छापेमारी कर उससे पूछताछ की।
बिना सुरक्षा के बाइक से ले जाई जा रही थी इतनी बड़ी राशि
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बाइक से इतनी बड़ी राशि ले जाई जा रही थी। इसकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसकी जानकारी पुलिस को भी नही दी गई थी। यह कई संदेहों को जन्म दे रहा है।
पहले भी हो चुकी बड़ी लूट की घटना
एसबीआइ की चंद्रहट्टी, इलाहाबाद कुढऩी एवं बैंक ऑफ इंडिया के सकरी शाखा में कैश लूट की घटना घट चुकी है। हालांकि इलाहाबाद की कुढऩी शाखा में सेंध काट कर कैश लूट का प्रयास चोरों ने किया था।
इस बारे में एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मी के बयान एवं प्रारंभिक जांच से लूट का मामला प्रथम दृष्टया संदेहास्पद है। गंभीर जांच कर सही तथ्यों को सामने लाया जाएगा। जिस रास्ते लुटेरों के भागने की बात कही जा रही है, उसमें वाहन चेकिंग चल रही थी। एसडीपीओ को सभी बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें