विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में छेड़खानी में पकड़े गए युवक का गांव वालों ने मुंडवाया आधा सिर और मूंछ, कालिख पोत घुमाया 

Published: Sat, 07 Mar 2026 10:38 PM (IST)

औरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने अनोखी सजा दी। ...और पढ़ें

नवविवाहिता से छेड़खानी। (ai generated image)

नवविवाहिता से छेड़खानी। (ai generated image)

HighLights

  1. छेड़खानी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा।

  2. आधा सिर मुंडवाकर, मुंह पर कालिख पोती गई।

  3. आरोपी का आपराधिक इतिहास, पुलिस शिकायत नहीं।

संवाद सहयोगी, औराई। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता से छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को सजा दी गई।

उसे आधा सिर मुंडवाकर और मुंह में कालिख पोत गांव में घुमाया गया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपित और पीड़िता दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने एक महिला से छेड़खानी की, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

सिर और मूंछ मुंडवाया

इसके बाद, सजा के तौर पर उसका सिर व मूंछ आधा मुंडवाकर और मुंह पर कालिख पोत गांव के कुछ हिस्सों में घुमाया गया। इस मामले में अब तक थाने में किसी पक्ष द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

युवक के बारे में बताया जाता है कि वह पहले भी आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। कुछ वर्ष पहले एक पूर्व पंसस और मुखिया पर हथियार तानने का भी उसके विरुद्ध आरोप लगाया गया था। इसकी थाने में भी शिकायत की गई थी।

यह भी पढ़ें- Video: गोपालगंज में ब्वॉयफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी पहने प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें- घर से पहनकर निकलती थी नेम प्लेट लगी वर्दी, लोगों को दिखाती थी रौब; बेगूसराय में फर्जी लेडी दारोगा गिरफ्तार