विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में राज्यपाल ने बिहार विश्वविद्यालय में महाराजा गेट, आईटी सेल और विवेकानंद प्रतिमा का किया अनावरण

By Prashant KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 11 Sep 2026 11:40 AM (IST)

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने बिहार विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया और महाराजा गेट, आईटी सेल तथा स्वामी ...और पढ़ें

बिहार विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल, बदला कैंपस का नजारा।

बिहार विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल, बदला कैंपस का नजारा।

HighLights

  1. राज्यपाल ने महाराजा गेट, आईटी सेल, विवेकानंद पार्क का किया उद्घाटन।

  2. स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण, मां के नाम पौधा रोपण।

  3. सीनेट हॉल में शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम में राज्यपाल हुए शामिल।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार विश्वविद्यालय परिसर शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के आगमन को लेकर सुरक्षा के घेरे में रहा। परिसर में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती के बीच राज्यपाल ने नवनिर्मित महाराजा गेट, आइटी सेल और स्वामी विवेकानंद पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने पार्क में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

मां के नाम लगाया पौधा

राज्यपाल विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद न्यू गेस्ट हाउस गए। वहां उन्होंने मां के नाम एक पौधा लगाया। इसके बाद उद्घाटन स्थल पर पहुंचकर विभिन्न नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन किया।

सीनेट हाल में संवाद कार्यक्रम

राज्यपाल सीनेट हाल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसमें विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक, महाविद्यालयों के प्राचार्य, पीजी विभागाध्यक्ष, समिति के सदस्य, रिसर्च स्कॉलर और छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर संवाद होगा।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा

राज्यपाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। उनके साथ राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह समेत लोक भवन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।