उत्तर बिहार के शिवालयों में उमड़े भक्त, कैमरे की नजर से देखें सावन की पहली सोमवारी की तस्वीरें
सावन की पहली सोमवारी पर उत्तर बिहार के कई जिलों के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लाखों श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

मधुबनी के भवानीपुर स्थित उग्रनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु। फोटो: जागरण
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Sawan First Somwari Bihar: सावन माह की पहली सोमवारी पर उत्तर बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों के प्रसिद्ध शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ लाखों भक्तों ने भगवान शिव का पवित्र जलाभिषेक किया।
समस्तीपुर के विद्यापतिधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। फोटो: जागरण
पहली सोमवारी पर दरभंगा के कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार। फोटो सौ. न्यास

सुरसंड स्थित प्राचीन वालमीकेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ पर जलाभिषेक के सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी है।

बगहा के रामनगर स्थित नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु। फोटो: जागरण

शिवहर के देकुली धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़। फोटो: जागरण

शिवहर में विधि व्यवस्था को लेकर तैनात एसडीओ डॉ. अनंत कुमार, एसडीपीओ अनुशील कुमार, सीओ नर्मदा श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अधिकारी। फोटो: जागरण
बगहा में सावन के पहले सोमवार पर नगर स्थित विश्वंभरनाथ मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु। फोटो: जागरण
यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय
