Bihar News : पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने पर उच्चस्तरीय समिति गठित, बैंककर्मियों में खुशी की लहर
भारतीय बैंक संघ (IBA) ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन।
रजनीश कर्नाटक समिति के अध्यक्ष, अशोक चंद्रा वैकल्पिक अध्यक्ष।
बैंककर्मी उत्साहित, PLI पर भी जल्द चर्चा की संभावना।
जागरण संवददाता, मुजफ्फरपुर । पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने के मुद्दे पर चर्चा के लिए भारतीय बैंक संघ (आइबीए) ने उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी है।
27 सितंबर को आइबीए व यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच हुई वार्ता में बनी सहमति के बाद मंगलवार को समिति के गठन की आधिकारिक सूचना जारी की गई।
समिति की अध्यक्षता बैंक आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीश कर्नाटक करेंगे। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्रा वैकल्पिक अध्यक्ष बनाए गए हैं।
समिति में इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिनोद कुमार, जेएंडके बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश शर्मा और भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक (मानव संसाधन एवं मुख्य डिजिटल अधिकारी) जीएस राणा सदस्य होंगे।
वहीं, बैंक यूनियनों की ओर से अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सीएच वेंकटचलम, अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ के महासचिव रूपम राय, नेशनल कन्फेडरेशन आफ बैंक इंप्लाइज के महासचिव एल. चंद्रशेखर, अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ के महासचिव संजय खान, बैंक इंप्लाइज फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव देबाशीष बी.चौधरी
इंडियन नेशनल बैंक आफिसर्स कांग्रेस के महासचिव प्रेम मक्कर व इंडियन नेशनल बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव ओपी शर्मा समिति में शामिल किए गए हैं। बीकेएसएम के महासचिव विनोद निकम को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर समिति बनने से बैंककर्मियों में खुशी
करीब एक हजार दिनों से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) की ओर से समिति गठित कर वार्ता शुरू करने की पहल से बैंककर्मियों में खुशी है।
बिहार स्टेट सेंट्रल बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री मृत्युंजय मिश्रा ने कहा आरबीआइ, एलआइसी, जीआइसी, वित्तीय सेवा विभाग समेत कई संस्थानों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली है तो बैंकों में भी इसे लागू किया जाना चाहिए।
उम्मीद जताई कि लाभ आधारित प्रोत्साहन (पीएलआइ) को लेकर भी जल्द बैठक होगी और दीपावली से पहले भुगतान पर सहमति बनेगी। उन्होंने 2021 से 2026 के बीच सरकारी बैंकों में कर्मचारियों की संख्या 26,617 घटने का दावा किया गया है।
