विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के शिक्षकों को कब मिलेगा 7वां वेतनमान? NDA नेताओं ने मुजफ्फरपुर में बताया पूरा प्लान

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:41 PM (GMT+05:30)

Bihar Teacher 7th Pay Scale Update: मुजफ्फरपुर में एनडीए नेताओं ने एमएलसी चुनाव अभियान के दौरान बिहार के शिक्षकों को ...और पढ़ें

बैठक में एकजुटता दिखाते हुए एनडीए नेता। फोटो सौ :भाजपा

बैठक में एकजुटता दिखाते हुए एनडीए नेता। फोटो सौ :भाजपा

HighLights

  1. एनडीए ने मुजफ्फरपुर में शिक्षकों को सातवें वेतनमान का वादा किया।

  2. केंद्रीय मंत्रियों और शिक्षा मंत्री ने एमएलसी चुनाव में अपील की।

  3. उर्दू, बांग्ला शिक्षकों को भी राहत देने की बात कही।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। NDA Muzaffarpur MLC Campaign: बिहार की राजनीति में जनसुराज पार्टी ने चुनाव के मुख्य मुद्दों को तय करना शुरू कर दिया है।

एमएलसी चुनाव के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए प्रशांत किशोर ने शिक्षकों को सातवां वेतनमान देने का वादा किया था।

प्रशांत किशोर के इस बड़े चुनावी वादे के बाद अब एनडीए गठबंधन की ओर से भी इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा शुरू हो गई है।

एमएलसी चुनाव में घमासान

तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एनडीए ने तैयारियों को तेज कर दिया है।

मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित एक होटल सभागार में आयोजित एनडीए की विधानसभा-स्तरीय बैठक में वरिष्ठ नेताओं का जुटान हुआ।

इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी और बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शामिल हुए।

शिक्षकों से सीधा संवाद

बैठक के दौरान नेताओं ने शिक्षाविदों, शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं और स्थानीय प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद स्थापित किया।

नेताओं ने एनडीए समर्थित प्रत्याशियों अभिषेक झा और डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह के पक्ष में मतदान करने और समर्थन जुटाने की अपील की। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें पता है कि बिहार के शिक्षक सातवां वेतनमान पाना चाहते हैं।

वेतनमान देने का वादा

नेताओं ने कहा कि एनडीए उम्मीदवारों की जीत के बाद जैसे ही वे सदन में इस मांग को उठाएंगे, सरकार इसे पूरा करेगी।

भाजपा विधायक रंजन कुमार की पहल पर आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि शिक्षकों की उम्मीदों को केवल एनडीए सरकार ही पूरा कर सकती है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने मौजूदा एमएलसी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे जनहित के बजाय केवल अपने फायदे की सोचते हैं।

राहत देने की तैयारी

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आश्वस्त किया कि शिक्षकों को सातवां वेतनमान जरूर मिलेगा और एनडीए एमएलसी यह सौगात दिलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने उर्दू, बांग्ला और अनुकंपा के आधार पर बहाल शिक्षकों को भी राहत देने की बात कही।

इस अहम बैठक में विधायक रंजन कुमार, बेबी कुमारी, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, राजेश वर्मा, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बिहार एमएलसी चुनाव: JDU प्रत्याशी नीरज कुमार को अनंत सिंह का झटका! बोले- नहीं करेंगे समर्थन