मुजफ्फरपुर सनातन महाकुंभ में पुरोहितों के लिए संरक्षण आयोग और पेंशन की मांग
Sanatan Mahakumbh Muzaffarpur Bihar: मुजफ्फरपुर में अखंड भारत पुरोहित महासभा द्वारा आयोजित सनातन महाकुंभ में आचार्य-पुरोहित संरक्षण आयोग के गठन ...और पढ़ें

पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता को मांग पत्र सौंपते भारत पुरोहित महासभा के सदस्य।
HighLights
मुजफ्फरपुर में अखंड भारत पुरोहित महासभा ने सनातन महाकुंभ का आयोजन किया।
बिहार में आचार्य-पुरोहित संरक्षण आयोग के गठन की प्रमुख मांग रखी गई।
पर्यटन मंत्री ने पुरोहितों की मांगों पर मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Sanatan Mahakumbh Muzaffarpur Bihar: बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन में रविवार को अखंड भारत पुरोहित महासभा की ओर से सनातन महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में संत-महंत, आचार्य और पुरोहित जुटे।
पुरोहित समाज की मांगें
कार्यक्रम के दौरान पुरोहित समाज के कल्याण और सनातन धर्म की मजबूती के लिए सरकार के समक्ष पांच मुख्य मांगें रखी गईं। इनमें बिहार में आचार्य-पुरोहित संरक्षण आयोग के गठन की मांग सबसे प्रमुख रही।

मंत्री ने दिया आश्वासन
समारोह में पहुंचे पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म को समाज से जोड़ने में ब्राह्मण और पुजारियों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने पुरोहितों को मासिक पेंशन समेत सभी जायज मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकारी आर्थिक सहयोग दिलाने की पहल करने की बात कही।
10 हजार पेंशन की मांग
कार्यक्रम के संरक्षक पंडित विनय पाठक ने सरकार से आचार्य-पुरोहितों का सर्वे कराकर उन्हें 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग उठाई।
इसके अलावा संरक्षण आयोग के गठन और पुरोहितों के बच्चों को कक्षा छह से आचार्य तक मुफ्त आवासीय शिक्षा देने की बात कही।
संस्कृत विश्वविद्यालय की शाखा
महाकुंभ के दौरान मुजफ्फरपुर में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की एक शाखा खोलने की मांग भी जोर-शोर से रखी गई। कार्यक्रम का संचालन जदयू जिला प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य ने किया। स्वागत भाषण अखंड भारत पुरोहित महासभा के संयोजक हरिशंकर पाठक ने दिया। अध्यक्षता तुर्की दुर्गा मंदिर के महंत कमलेश झा ने की।
इस दौरान पंच कैलीसी और अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
मौके पर आचार्य रामजन्म पांडेय, सहदेव झा स्मृति मंच के अशोक झा, तेजनारायण झा, प्रो. ओमप्रकाश झा, छात्र नेता संकेत मिश्रा, मानवाधिकार आयोग सलाहकार समिति की सदस्य नसीमा, सतीश कुमार, रजनीश मिश्रा, आचार्य संजय तिवारी, परशुराम सेवा संघ के सोनू पांडेय, कथावाचक प्राची कैलाशी वंदना कुमारी पंच कैलाशी अनिल चौधरी पंच कैलाशी राजेश कुमार पंच कैलाशी बेचू राम गौर पंच कैलाशी धर्मेंद्र झा डॉ चंदन उपाध्याय शास्त्री पंकज कुमार तिवारी महंत रामबालक भारती आचार्य अमित तिवारी डां अखिलेश्वर सिंह श्री श्री 1008 मुरारी जी महाराज सहित अन्य मौजूद रहे।
