विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में पीके पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा, सातवें वेतन आयोग के वादे को बताया सबसे बड़ा ढोंग

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:59 PM (IST)

Bihar Politics NDA:उपेंद्र कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर पर निशाना साधा, उनकी कथनी और करनी में अंतर बताया। उन्होंने ...और पढ़ें

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ।

HighLights

  1. उपेंद्र कुशवाहा ने प्रशांत किशोर की कथनी-करनी पर सवाल उठाए।

  2. सातवें वेतन आयोग के वादे को सबसे बड़ा ढोंग बताया।

  3. एनडीए उम्मीदवार अभिषेक झा के लिए समर्थन की अपील की।

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Tirhut Graduate Constituency Election: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा है।

कथनी और करनी में अंतर

मुजफ्फरपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि प्रशांत किशोर की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पीके ने पहले चुनाव न लड़ने की बात कही थी, तो उसका अनुपालन क्यों नहीं किया।

शिक्षा के क्षेत्र में काम

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आते ही प्रशांत किशोर को सातवें वेतन आयोग की याद आने लगी है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए सरकार के आने के बाद से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक काम हुए हैं।

Kushwaha in muzaffarpur

शिक्षकों की बड़े पैमाने पर बहाली

उन्होंने बताया कि राज्य में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर बहाली हुई है और कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। कुशवाहा ने स्नातक मतदाताओं से जाति और धर्म से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार चुनने की अपील की।

अभिषेक झा के पक्ष में माहौल

एनडीए ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा को अपना उम्मीदवार बनाया है। कुशवाहा ने कहा कि अभिषेक झा ने स्नातकों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार निष्ठापूर्वक काम किया है।

Upendra kushwaha jee

जाति धर्म से ऊपर उठें मतदाता

मुजफ्फरपुर के जिला प्रभारी एवं विधायक अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। वहीं सीतामढ़ी के पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा ने एकजुटता पर बल दिया।

सेवा का संकल्प दोहराया

एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछली हार के बावजूद वे लगातार 23 महीनों तक स्नातकों तथा शिक्षकों की सेवा में पूरी लगन से जुटे रहे।

इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार, महानगर अध्यक्ष अरुण पटेल, मदन चौधरी, रामेश्वर कुशवाहा, प्रोफेसर शब्बीर अहमद, पप्पू, कुश मिश्रा, अभय रंजन उर्फ पिंकू, कुंदन शांडिल्य, भारतेंदु सिंह समेत राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जदयू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान