विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब‍िहार व‍िधानसभा उपचुनाव में अब नाम वापसी नहीं, बोचहां से 13 उम्मीदवार मैदान में

By Dharmendra Kumar SinghEdited By:
Published: Tue, 29 Mar 2022 08:03 AM (IST)

Muzaffarpur News बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। यहां से चार न‍िर्दलीय ...और पढ़ें

ब‍िहार व‍िधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटे प्रत्‍याशी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
ब‍िहार व‍िधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटे प्रत्‍याशी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मुजफ्फरपुर, जासं। बोचहां (सुरक्षित) सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए अब नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त हो गई । किसी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह नामांकन दाखिल करने वाले सभी 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं । इसमें पार्टियों के अलावा चार उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें तीन महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

उम्मीदवारों की सूची

बेबी कुमारी - भाजपा

अमर कुमार पासवान -राजद

तरुण चौधरी - कांग्रेस

गीता कुमारी - वीआइपी

जय मंगल राम - राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी

राजगीर पासवान - बज्जिकांचल विकास पार्टी

राहुल कुमार - समता पार्टी

र‍िंकू देवी - एआइएमईआइएम

विजय कुमार राम - युवा क्रांतिकारी पार्टी

नरेश कुमार - निर्दलीय

राजेश कुमार - निर्दलीय

रामविनय दास - निर्दलीय

विजय कुमार चौधरी - निर्दलीय

बोचहां सीट पर सफलता के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

बोचहां उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार बेबी कुमारी की जीत को लेकर जिला भाजपा ने ताकत झोंक दी है। विधानसभा संचालन समिति एवं व्यवस्था विभाग का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने संचालन समिति की बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहु को विधानसभा चुनाव प्रभारी, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री नंदकिशोर पासवान को सह चुनाव प्रभारी बनाया । बोचहां विधानसभा के संगठनात्मक मंडल मुशहरी में जिला प्रवक्ता आलोक राजा, बोचहां में जिला मंत्री रविकांत सिन्हा एवं अहियापुर मंडल में जिला मंत्री कृष्ण बल्लभ यादव को मंडल चुनाव प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

अभाविप की कमेटी स्थगित

मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 24 मार्च को गठित की गई नगर कमेटी को प्रदेश नेतृत्व ने स्थगित कर दिया है। प्रदेश कार्यालय मंत्री नागेंद्र कुमार ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष डा.ममता कुमारी की ओर से इकाई के गठन की जानकारी दी गई थी। इसमें चुनाव प्रक्रिया का सही से पालन नहीं किया गया है। ऐसे में इसे तत्काल स्थगित किया गया है। बाद में चुनाव प्रक्रिया ठीक तरीके से कराकर इकाई का गठन किया जाएगा।