थानेदार साहब! मेरे पति को अभी जेल भेजिए, उसने सभी वीडियो..., गुस्से में आगबबूला महिला को देख सभी हक्का-बक्का
मुजफ्फरपुर में एक महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर अपने पति से झगड़ पड़ी। पति के विरोध के बावजूद वह छिपकर रील बनाती रही और पति का नंबर ब्लॉक कर दिया। विवाद बढ़ने पर महिला थाने पहुंची और हंगामा किया। पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत कराया और घर भेज दिया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। इंटरनेट मीडिया ने जीवन को सरल करने के साथ-साथ कुछ परेशानियां भी पैदा की हैं। इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक उनमें से एक है। इसकी वजह से दांपत्य जीवन में दरारें पड़ने लगी हैं। रोकने पर पत्नी पति की शिकायत करने थाने पहुंच जा रही है।
दो वर्ष पूर्व हुई शादी
मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी दो वर्ष पूर्व हुई है। उसे रील बनाने का बहुत शौक है। इतना कि वह दिन-रात डांस, गाने और लिप-सिंक वीडियो बनाते रहती है। वहीं उसके पति का स्वभाव इसके विपरीत है। उसको इस तरह की चीजें बिल्कुल पसंद नहीं।
पति को कर दिया ब्लाक
उसने पहले पत्नी को समझाया। इसकी वजह से पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को बताया। बावजूद महिला ने रील बनाना जारी रखा। हां, अब वह छुप कर यह काम करने लगी। इतना ही नहीं, पति को रील बनाने की जानकारी न हो, इसलिए उसने इंस्टाग्राम पर ब्लाक भी कर दिया।
पति के दोस्त ने दी रील बनाने की जानकारी
इसके बाद सबकुछ सही चल रहा था। पति को रील नहीं दिख रहे थे। उसने सोचा कि उसके समझाने का सही प्रभाव हुआ है। इस बीच रविवार को किसी दोस्त ने महिला के रील बनाने की जानकारी उसके पति को दी। इसके बाद उसके गुस्से का ठिकाना नहीं रहा।
सभी वीडियो डिलीट कर दिया
घर पहुंचा और बिना कुछ पूछे उसने पत्नी के फोन से उसके सभी वीडियो डिलीट कर दिए। यह बात उसे बहुत बुरी लगी। पहले तो उसने घर में ही हंगामा शुरू कर दिया। इतने से भी जब संतुष्ट नहीं हुई तो सीधे काजीमोहम्मदपुर थाने पहुंची।
हाई वोल्टेज ड्रामा
रास्ते में भी दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वहां उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने और जेल भेजने की बात कहने लगी। उसका यह रूप देखकर वहां उपस्थित सभी पुलिसकर्मी हैरान हो गए। थाने पर भी पति-पत्नी एक-दूसरे पर इल्जाम लगाते रहे।
पुलिसवालों ने दोनों को शांत कराया
कुछ देर तो ऐसा ही चला। इसके बाद पुलिसवालों ने दोनों को समझाकर मामले को शांत किया। सामंजस्य से जीवन गुजारने की सलाह देकर घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला को समझाकर भेज दिया गया है। पति को भी समझाया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।