Cyclone Montha: बेमौसम बारिश ने 16 हजार एकड़ में लगी फसल कर दी बर्बाद
Cyclone Montha:मुजफ्फरपुर जिले में अत्यधिक बारिश और बाढ़ के कारण 16 हजार हेक्टेयर से अधिक फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे 27 करोड़ रुपये से अधिक का नुकस ...और पढ़ें

Cyclone Montha: चक्रवात की वजह से धान की फसल को बहुत नुकसान हुआ था। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Cyclone Montha: पिछले माह हुई अतिवृष्टि के कारण जिले में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश और बाढ़ के चलते 16 हजार एक सौ तीस हेक्टेयर में लगी फसलों की क्षति हुई है।
जिला स्तर पर किए गए मूल्यांकन में इस नुकसान की राशि 27 करोड़ 42 लाख 19 हजार रुपये आंकी गई है। सबसे अधिक क्षति औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड में दर्ज की गई है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, औराई के 26, कटरा के 22 तथा गायघाट के 23 पंचायतों में सर्वे टीमों ने फसलों की स्थिति का आकलन किया।
औराई प्रखंड के डीहजीवर पंचायत में सबसे अधिक नुकसान हुआ, जहां करीब 360 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल बर्बाद हो गई। कटरा प्रखंड के चंगेल सोनपुर में 560 हेक्टेयर और वर्री पंचायत में 580 हेक्टेयर में फसल क्षति दर्ज की गई।
वहीं, गायघाट प्रखंड के जमालपुर कोदई क्षेत्र में लगभग 474 हेक्टेयर, दहिला पटशर्मा 485 हेक्टेयर में फसलों का नुकसान हुआ है। जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि खरीफ 2025 के दौरान दो अक्टूबर को हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ के कारण 33 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में फसलों की क्षति हुई।
इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेज दी गई है। बताया कि अभी रबी फसल की तैयारी चल रही हैं। किसानों को रबी के लिए बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान का चयन कर उनके बीच वितरण कराया जा रहा हैं।
धान की कटनी के बाद किसान खेत की तैयारी कर रहे है। समय पर बीज व उवर्रक की आपूर्ति हो इसके लिए हर स्तर पर निगरानी चल रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।