Move to Jagran APP

Bihar, Muzaffarpur Election Result 2020: भाजपा जिले में इस वजह से औंधे मुंह गिरी

Bihar Muzaffarpur Election Result 2020 भाजपा की विधानसभा चुनाव समीक्षा बैठक में इसमें पिछड़ने पर हुई चर्चा। चुनाव के दौरान बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता कम होने का भी मामला आया सामने। बोले जिलाध्यक्ष नगर एवं कुढ़नी विधानसभा में उपलब्धियों को मजबूती से रख पाने में हम विफल रहे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 06:10 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 12:17 PM (IST)
Bihar, Muzaffarpur Election Result 2020: भाजपा जिले में इस वजह से औंधे मुंह गिरी
बोले जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह व समन्वय की थोड़ी कमी रही। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar, Muzaffarpur Election Result 2020: न केवल बिहार विधानसभा चुनाव 2020 संपन्‍न हाेे गया है वरन उसके परिणाम आने के बाद नई सरकार ने सत्‍‍‍‍ता भी संभाल लिया है। इसके बाद मुजफ्फरपुर में अब समीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। चिंतन और मंथन किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की जिला ईकाई में भी इन दिनों कुछ ऐसा ही चल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान जिले की सभी 11 सीटाेें पर कामयाबी मिलने के दावे किए जा रहे थे। परंतु, परिणाम अपेक्षा के अनुसार तो नहीं हुए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में मंथन किया। गत विधानसभा चुनाव की समीक्षा, संगठन की मजबूती एवं अगामी कार्यक्रमों पर जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों ने विस्‍तार से चर्चा की।

loksabha election banner

 सबके सामने यही सवाल था कि इतना कुछ होने के बाद भी भाजपा क्‍यों औंधे मुंह गिर गई। या फिर एनडीए को ही अपेक्षा के अनुसार परिणाम क्‍यों नहीं मिले। इस बारे में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं सहयोगी दलों को विजयी दिलाने का हर संभव प्रयास किया था। बावजूद इसके कहीं न कहीं चूक रह जाने के कारण कई विधानसभा में हम जीतते जीतते हार गए। यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि बरूराज, पारू एवं औराई की जीत में कार्यकर्ता का उत्साह, समन्वय एवं प्रबंधन महत्वपूर्ण रहा। वहीं उन्‍होंने नगर एवं कुढ़नी विधानसभा में हार के बारे में भी चर्चा की। कहा, अपनी उपलब्धियों को मजबूती से रख पाने में हम सफल नहींं हो सके, जिससे अप्रत्याशित पराजय का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ता चुनाव को लेकर खासे उत्साहित थे। अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि नगर व कुढनी सीट पर हम अपने परंपरागत वोटरों को घर से निकाल कर मतदान कराने में शत् प्रतिशत सफल नहींं हुए । दूसरी ओर हमारे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता भी इस शिथिल पड़़ गए थे। जिसका दुष्‍परिणाम हमलोगों को भुगतना पड़ा। कहा, कार्यकर्ताओं में उत्साह व समन्वय की थोड़ी कमी रही। लेकिन जनता ने जो जनादेश दिया उसका सम्मान है।

येे कार्यक्रम तय हुए- 

- बिहार विधानसभा में जनसमस्याओं के निराकरण एवं जनता के सहयोग का अभियान जो पहले चल रहा था वह जारी रहेगा। 

- दिसंबर के प्रथम सप्ताह में विधानसभा सम्मेलन के माध्यम से आभार और धन्यवाद सभा का होगा आयोजन 

- धन्यवाद सभा में सभी मंडलो के बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी।

इनकी रही भागीदारी

जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, सुनिता सहनी, जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेन्द्र साहू, मनोज कुमार सिंह, जिला मंत्री आदर्श कुमार, संजीव झा, सुरेश चौधरी भोला,संतोंष साहेब, महिला मोर्चा अध्यक्ष रागीनी रानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पान्डेय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष फेंकू राम, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राम बालक शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री सिद्धार्थ कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.