Move to Jagran APP

Bihar Municipal Elections: जब जनता को मिला महापौर चुनने का अधिकार तो घट गई पार्षदों की उम्मीदवारी

वर्ष 2017 में 384 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन इस चुनाव में घटकर हुआ 251। पिछले चुनाव तक महापौर एवं उपमहापौर को निगम के वार्ड पार्षद चुनते थे तब पार्षदों का रौब था। साल में दो बार वे अविश्वास प्रस्ताव लाकर महापौर एवं उपमहापौर को हटा व बना सकते थे।

By JagranEdited By: Ajit kumarPublished: Mon, 26 Sep 2022 02:07 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 02:07 PM (IST)
Bihar Municipal Elections: जब जनता को मिला महापौर चुनने का अधिकार तो घट गई पार्षदों की उम्मीदवारी
वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। महापौर एवं उपमहापौर चुनने का अधिकार जनता को मिलने के साथ ही वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की संख्या घट गई है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 130 कम उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन अवधि समाप्त हो गई। इस बार 49 वार्डों के लिए 251 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। वहीं वर्ष 2017 के चुनाव में कुल 384 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जांच एवं आवेदन वापसी के तिथि के बाद यह संख्या और घट सकती है। 

loksabha election banner

पिछले चुनाव तक महापौर एवं उपमहापौर को निगम के वार्ड पार्षद चुनते थे तब पार्षदों का रौब था। साल में दो बार वे अविश्वास प्रस्ताव लाकर महापौर एवं उपमहापौर को हटा व बना सकते थे। इसलिए महापौर एवं उपमहापौर से अपना काम आसानी से करवा सकते थे। इस बार उनका यह अधिकार छिन गया है। इसलिए इस बार वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हुआ है।

पहले चरण के चुनाव में 778 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

मुजफ्फरपुर : नगर निकाय के पहले चरण के चुनाव को लेकर शनिवार नाम वापसी की तिथि समाप्त हो गई। साहेबगंज नगर परिषद के अलावा पांच नगर पंचायतों में विभिन्न पदों से 28 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। इस तरह मैदान में कुल 778 प्रत्याशी रह गए। नामांकन के बाद 806 प्रत्याशियों के आवेदन सही पाए गए थे। नाम वापसी के बाद अब किसी भी निकाय में दो ईवीएम से चुनाव नहीं होगा। एकल चुनाव में नगर पंचायत सरैया में उप मुख्य पार्षद पद के लिए सर्वाधिक 16 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से मैदान में मौजूद प्रत्याशी

नगर निकाय और पदों पर उतरे प्रत्याशी

साहेबगंज नगर परिषद : मुख्य पार्षद -14, उप मुख्य पार्षद - 15, पार्षद 162, कुल - 191

सकरा नगर पंचायत : मुख्य पार्षद -12, उप मुख्य पार्षद - 12, पार्षद 75, कुल - 99

बरूराज नगर पंचायत : मुख्य पार्षद -08, उप मुख्य पार्षद - 15, पार्षद 141, कुल - 164

सरैया नगर पंचायत : मुख्य पार्षद -09, उप मुख्य पार्षद - 16, पार्षद 80, कुल - 105

मीनापुर नगर पंचायत : मुख्य पार्षद -13, उप मुख्य पार्षद - 12, पार्षद 116, कुल - 151

तुर्की कुढ़नी नगर पंचायत : मुख्य पार्षद -04, उप मुख्य पार्षद - 10, पार्षद 64, कुल - 78 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.