विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत सीट से एनडीए प्रत्याशी समेत दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन

By Babul DeepEdited By: Ajit kumar
Published: Thu, 01 Oct 2026 03:35 PM (IST)

Tirhut MLC Election Nomination:बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के तहत मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दो ...और पढ़ें

एनडीए समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह व  निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी।

एनडीए समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी।

HighLights

  1. तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन।

  2. एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने पर्चा भरा।

  3. निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी ने भी नामांकन किया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के तहत तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के लिए दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

आयुक्त कार्यालय परिसर में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपना पर्चा भरा। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी ने नामांकन किया।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल भी मुजफ्फरपुर पहुंचे।

नेताओं ने आयुक्त कार्यालय परिसर के समीप जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।

सभा में उमड़ी भीड़

नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा और एनडीए घटक दलों के नेता तथा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर मंत्रियों और प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। सभा में एनडीए की एकजुटता और जीत का दावा किया गया।

निर्दलीय प्रत्याशी का दावा

दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी के साथ भी बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। वंशीधर ब्रजवासी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे मतदाताओं के भरोसे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने स्नातक क्षेत्र से भारी मतों से अपनी जीत का दावा किया।