मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता: जदयू के कई नेता रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। एक विवाह भवन के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में जदयू की प्रदेश सचिव राशि खत्री एवं जदयू महानगर महासचिव अनुभव मुकेश महता के नेतृत्व में महानगर जदयू के दर्जनों पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुईं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में सभी वर्ग और पार्टियों से आए नेताओं का सम्मान है। भाजपा की नीति, रीति और विचारों से प्रभावित होकर समाज के हर वर्ग एवं अन्य दलों के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए निरंतर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते हुए कहा कि उनके प्रयास से पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी। पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने पार्टी से जुड़ने वाले सभी नेताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पंहुचाएं।

राशि खत्री ने भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी की जो अपेक्षा है, उस पर खरा उतरने के साथ पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करूंगी।

समारोह को पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता एवं पूर्व विधान पार्षद गीता देवी ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहु ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अनुभव मुकेश महता ने किया।

जदयू महानगर से भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष लालमणि देवी, कांति देवी, सीमा श्रीवास्तव, सचिव मोनिका अरोड़ा, सुधा कर्ण, मालती देवी, किरण देवी, पूनम देवी, महासचिव संगीता वर्मा, रामकली देवी, रुपा श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मंत्री डा. रितुराज, रानी सिंह, मोर्चा अध्यक्ष डा. रागिनी रानी, नचिकेता पांडेय, राम बालक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Edited By: Prateek Jain