Bihar Election 2020: आपके वोटर कार्ड नहीं हैं तो परेशान न हों, इनमें से कोई एक की मदद से दे सकते हैं वोट
Bihar Election 2020 वोटर पर्ची के लिए घबराने की जरूरत नहीं मतदाता सूची में है नाम तो हर हाल में देंगे वोट। 11 वैकल्पिक दस्तावेजों में से एक भी कागजात लेकर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Elections 2020: मतदाता सूची में नाम है। लेकिन आपको वोटर पर्ची नहीं मिली है तो घबराने की जरूरत नहीं है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नाम है तो आप इन 11 वैकल्पिक दस्तावेजों में से एक भी कागजात लेकर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
ये हैं 11 वैकल्पिक कागजात
आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक व डाकघर द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआइ द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, राज्य व केंद्र सरकार के उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र और सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र।
छह विधानसभा में बनाए गए 12 महिला व 11 आदर्श मतदान केंद्र
डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि छह विधानसभा में 12 महिला व 11 आदर्श केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में दो-दो महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
ये हैं महिला मतदान केंद्र
गायघाट में मध्य विद्यालय कटरा पश्चिमी भाग व मध्य विद्यालय गायघाट पूरब भाग। औराई में मध्य विद्यालय चहूंटा दक्षिण भाग व उत्क्रमित मध्य विद्यालय डूमरी पूरब भाग। बोचहां में प्रखंड संसाधन केंद्र बोचहां पूर्वी भाग व पश्चिमी भाग। सकरा में राजकीय शिवनंदन उच्च विद्यालय टेन प्लस टू सादिकपुर मुरौल मध्य भाग का उत्तरी भाग व मध्य विद्यालय सकरा फरीदपुर उत्तर भाग। कुढऩी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय आदर्श सकरी सरैया व राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय तुर्की नरसिंह नगर। मुजफ्फरपुर में प्रभात तारा स्कूल चक्कर मैदान दाया भाग व बाया भाग।
ये हैं आदर्श मतदान केंद्र
गायघाट में मध्य विद्यालय जारंग डीह बाया भाग। औराई में मध्य विद्यालय जनार उत्तर भाग व तहसील कचहरी यजुआर। बोचहां में उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर उत्तरी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनचक बंगरा पूर्वी भाग व पंचायत भवन सलहा। सकरा में राजकीय शिवनंदन उच्च विद्यालय टेन प्लस टू सादिकपुर मुरौल मध्य भाग का उत्तरी भाग व मध्य विद्यालय सकरा फरीदपुर उत्तर भाग। कुढऩी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिया व मध्य विद्यालय फतेहपुर अतिबल तथा मुजफ्फरपुर में जिला स्कूल रमना।