विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में शिक्षक और कर्मचारियों के प्रतिनियोजन को 24 घंटे में करें रद

Published: Thu, 21 May 2026 11:05 PM (IST)

Bihar Education Department : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मुजफ्फरपुर में समीक्षा बैठक कर शिक्षकों के प्रतिनियोजन रद करने और ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में बैठक करते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी  व अन्य। जागरण

मुजफ्फरपुर में बैठक करते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी  व अन्य। जागरण

HighLights

  1. शिक्षकों के प्रतिनियोजन 24 घंटे में रद्द करने का निर्देश।

  2. बेंच-डेस्क, सबमर्सिबल घोटाले की जांच के आदेश दिए।

  3. मिड-डे मील में अनियमितता पर एजेंसी ब्लैकलिस्ट की गई।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । शिक्षक और कर्मचारियों के प्रतिनियोजन को 24 घंटे में करें रद किया जाए। यह निर्देश क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को परिसदन में समीक्षा बैठक के दौरान दी।

उन्होंने आरडीडीई को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए ताकि प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जा सके। बैठक में माडल स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और मानकों की अनदेखी का मुद्दा भी सामने आया, जिसे शिक्षा मंत्री ने गंभीरता से लिया।

इसके अलावा बेंच-डेस्क व सबमर्सिबल घोटाले का भी मुद्दा बैठक में जोरों से उठाया गया। शिक्षा मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी से बेंच-डेस्क, सबमर्सिबल और वर्ग कक्ष निर्माण से जुड़ी अनियमितताओं की पूरी संचिका तलब की है।

एजेंसी को किया ब्लैक लिस्ट 

जिले में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और मिड-डे मील योजना में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। बैठक में सामने आया कि कुछ स्कूलों में बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है।

यहां तक कि दो अलग-अलग स्कूलों में बच्चों के खाने में कीड़े मिलने की शिकायत भी दर्ज की गई है। इस पर कार्रवाई करते हुए कांटी प्रखंड में खाना आपूर्ति करने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश दिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने मिड-डे मील डीपीओ अमित कुमार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गंभीर शिकायतों और प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई, जो लापरवाही को दर्शाता है। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि कार्य प्रणाली में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

विधायक ने वर्ग कक्ष निर्माण और सबमर्सिबल में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया 

बैठक के दौरान नगर विधायक रंजन कुमार ने स्कूलों में वर्ग कक्ष निर्माण और सबमर्सिबल योजनाओं में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर निर्माण कार्य मानकों की अनदेखी कर घटिया स्तर पर किया गया है।

वहीं कांटी विधायक अजीत कुमार ने मिड-डे मील में गड़बड़ी का मामला उठाते हुए स्कूलों में घटिया भोजन आपूर्ति की शिकायत रखी। साइन के वृजवाला स्कूल के भोजन में कीड़ा निकलने के बाद एनजीओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होने के चंद दिनों के बाद बीरपुर स्कूल में कीड़ा निकला।

  • आरडीडीई व मिड डे मील डीपीओ को फटकार, शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा
  • मिड-डे मील में अनियमितता पर कांटी के एजेंसी को किया ब्लैकलिस्ट
  • बेंच-डेस्क व सबमर्सिबल घोटाले के मुद्दा पर तेजी से जांच के दिए निर्देश
  • स्कूलों में खाना आपूर्ति कर रहे एनजीओ ब्लैकलिस्ट करने के आदेश