Move to Jagran APP

ब‍िहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी बोलीं- किसानों के घर खुशहाली लाने के लिए काम कर रही है सरकार

सूबे की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी शनिवार को मछली लोक के समीप आयोजित किसान चौपाल को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून से बिचौलियों का धंधा मंदा होने वाला है। इस कारण वे बेचैन है किसानों को बरगला रहे हैं।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 04:01 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 04:01 PM (IST)
ब‍िहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी बोलीं- किसानों के घर खुशहाली लाने के लिए काम कर रही है सरकार
बेत‍िया। मछली लोक के समीप आयोजित किसान चौपाल में उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी

पश्‍च‍िम चंपारण, जागरण संवाददात। सूबे की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा है कि नए कृषि कानून लाकर केंद्र सरकार किसानों के घर खुशहाली लाने के लिए काम कर रही है। सरकार इस नीति पर काम कर रही हैं कि किसानों की आमदनी दोगुनी हो। उनकी आमदनी दोगुनी हो भी रही है। इससे किसान काफी खुश है। वे शनिवार को मछली लोक के समीप आयोजित किसान चौपाल को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून से बिचौलियों का धंधा मंदा होने वाला है। इस कारण वे बेचैन है, किसानों को बरगला रहे हैं। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करने वाले लोग किसान नहीं है। वे खुद को किसान नेता बताते हैं। उनके साथ किसान नहीं है। कथित किसान नेता और बिचौलिए अपना धंधा मंदा होते देख किसानों को बलगराने का काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नए किसी कानून का बिहार में जोरदार समर्थन मिल रहा है। यहां के किसान अपना हित जानते हैं। इस कारण इस कानून के समर्थन में है। रेणु देवी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि जब केंद्र से एक रुपया चलता है तो वह आम आदमी तक आते-आते 15 पैसा में बदल जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में केंद्र से एक रुपया चलता है तो वह आम आदमी तक पूरा-पूरा पहुंचता है।

 भाजपा सरकार के अलावा किसानों की हित किसी सरकार ने नई सोची। अब तक किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति होती थी। सरकार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। पहली बार किसानों के खाते में सीधे सरकार ने रुपया भेजा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार के सभी किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। सरकार ने गन्ना किसानों के लिए अलग धनराशि की व्यवस्था कर एक तोहफा दिया है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले किसानों को एक रुपये किसी सरकार से नहीं मिली थी। सरकार किसानों के हित में काम कर रही है तो कुछ खास लोगों और बिचौलियों को दर्द हो रहा है। किसान उनकी मंशा समझते हैं। किसानों को बरगलाकर वे कभी कामयाब नहीं होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती 25 दिसंबर के अवसर पर बिहार के सभी प्रखंडों में नए कृषि कानून व किसानों के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री भी संबोधित करेंगे।

 कार्यक्रम को राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे, चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, मिथिलेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, आनंद सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, विजय रंजन ठाकुर, शैलेंद्र मिश्र, सुशील जायसवाल, विजय श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने नए कृषि कानून की खूबियों से लोगों को अवगत कराया। बताया कि यह कानून किसानों के समृद्धि का द्वार खोलेगी। कार्यक्रम ने मन्ना मिश्र, अजीत कुमार, संदीप श्रीवास्तव, पायल गुप्ता, धनरंजन कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं में उत्साह का माहौल रहा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.