विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में साली की शादी में गए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

By Ajay K. Pandey Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 30 Apr 2026 12:34 PM (IST)

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक युवक की साली की शादी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पीट-पीटकर ...और पढ़ें

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। 

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।

  2. मृतक अपनी साली की शादी में शामिल होने गया था।

  3. परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया है।

शादी में गया था युवक

जानकारी के अनुसार, सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर स्थित वासुदेवा गांव निवासी 28 वर्षीय संजीत ठाकुर अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए देवरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित ससुराल गया था।

संदिग्ध हालत में हुई मौत

बुधवार की रात उसकी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के स्वजन ने आरोप लगाया है कि संजीत की पीट-पीटकर हत्या की गई है।

घटना के बाद परिजन शव को अपने गांव वासुदेवा ले आए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

पुलिस कर रही जांच

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों के साथ-साथ मृतक की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।