विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के बाद प्रेमी के घर पहुंची किशोरी, थाने में हुआ समझौता

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:48 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के बाद एक नाबालिग किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई, जिसके बाद दोनों ...और पढ़ें

विवाद गहराने के बाद दोनों पक्षों के लोग मामले को लेकर सदर थाना पहुंचे।

विवाद गहराने के बाद दोनों पक्षों के लोग मामले को लेकर सदर थाना पहुंचे।

HighLights

  1. किशोरी इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद प्रेमी के घर पहुंची।

  2. दोनों परिवारों के बीच थाने में हुआ समझौता।

  3. नाबालिग होने पर शादी की शर्त पर बनी सहमति।

संदीप कुमार, बैरिया (मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur Minor Love Affair: सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। चर्चा है कि प्रेमी युगल ने एक मंदिर में जाकर गुपचुप शादी भी रचा ली थी।

इस बात की भनक लगते ही लड़की के परिजन सीधे युवक के घर आ धमके, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

थाने पहुंचा पारिवारिक विवाद

विवाद गहराने के बाद दोनों पक्षों के लोग मामले को लेकर सदर थाना पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि करीब 15 वर्षीय किशोरी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए युवक से संपर्क हुआ था।

बीते दो साल से दोनों के बीच लगातार बातचीत और प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

शर्त के बाद सुलह

किशोरी अचानक घर छोड़कर सीधे प्रेमी के पास पहुंच गई, जहां से वे मंदिर गए थे। थाने में काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने प्रेमी पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने और बालिग होने के बाद ही औपचारिक शादी करने की बात कही।

दोनों पक्षों के बीच इस शर्त पर सहमति बनने के बाद किशोरी परिजनों के साथ लौटने को राजी हो गई।

परिजनों को सौंपा गया

सदर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के नाबालिग होने के कारण पूरे मामले में कानूनी नियमों और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया।

आवश्यक कागजी कार्रवाई और परिजनों के लिखित आश्वासन के बाद किशोरी को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने दोनों परिवारों को बच्चों की उचित देखरेख और मार्गदर्शन की हिदायत भी दी है।