मुजफ्फरपुर में मुखिया पुत्र को देर रात मारी गोली, मीनापुर के एक नेता पर लगा आरोप
Muzaffarpur Firing Case: मुजफ्फरपुर के पानापुर ओपी क्षेत्र में शनिवार देर रात मुखिया के पुत्र को गोली मार दी गई, ...और पढ़ें

जख्मी का चल रहा इलाज।
HighLights
मुजफ्फरपुर में देर रात मुखिया पुत्र को गोली लगी।
घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज जारी।
मीनापुर के एक नेता पर गोली मारने का आरोप लगा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले के पानापुर ओपी क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा भारती पंचायत के मुखिया के पुत्र को गोली मार दी गई। गोली उनके बांह में लगी है। घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
देर रात हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप
घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
मीनापुर के एक नेता पर आरोप
घायल पक्ष ने इस मामले में मीनापुर के एक नेता पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना के कारणों और आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
