विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में वीभत्स घटना, बकुलहर मठ के पुजारी का सिर काट काली मंदिर में रखा

By Ajit KumarEdited By:
Published: Wed, 10 Aug 2022 07:48 AM (IST)

Bihar Crime अपराधियों ने बकुलहर मठ स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी रुदल प्रसाद वर्णवाल का सिर काटकर करीब तीन ...और पढ़ें

दोनों मंदिरों के पास लोगों की भीड़ जुट गई है। फोटो: जागरण
दोनों मंदिरों के पास लोगों की भीड़ जुट गई है। फोटो: जागरण

बेतिया (पश्चिम चंपारण), जासं। अपराधियों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर मठ स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी रुदल प्रसाद वर्णवाल (55) का सिर काट चनपटिया थाना क्षेत्र के पिपरा काली मंदिर में रख दिया है। बुधवार की सुबह लोग काली मंदिर में पूजा करने गए तो मंदिर के गेट पर कटा सिर देख सन्न रह गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। दोनों मंदिरों की आपस में दूरी करीब तीन किलोमीटर है। दोनों मंदिर गांव से कुछ दूरी पर सरेह में है।

ग्रामीणों ने बताया कि बकुलहर रामजानकी मंदिर के पुजारी गूंगे थे। वे करीब 10 साल से मंदिर में पूजा पाठ करते थे। पूजा पाठ के सिवा उनको किसी से कोई मतलब नहीं रहता था। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात मंदिर परिसर में सोए थे। अपराधी छत के रास्ते से प्रवेश कर उनका सिर काट लेकर चले गए। घटनास्थल पर अपराधियों का एक चप्पल छुटा है। घटना की सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष राज रूप राय व चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दिए है। पुलिस दोनों जगहों से कटे सिर व धड़ को कब्जे में ले ली है।

बकुलहर के ग्रामीण प्रदीप कुमार, अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार की सुबह लोग राम जानकी मंदिर की ओर गए तो वहां सन्नाटा पसरा था। संदेह होने पर मंदिर में झांके तो बरांदा में खून पसरा दिखा। पुजारी का धड़ भी वही चौकी पर पड़ा था। इसी बीच सूचना मिली की पिपरा के काली मंदिर में उनका सिर रख गया है। दोनों मंदिरों के समीप लोगों की भारी भीड़ जुटी है। घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा हैं। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चनपटिया थाना ध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।