विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश, दरभंगा में सार्वजनिक स्थान के पास आपत्तिजनक सामान फेंकने का आरोप

By Ajit KumarEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2022 11:22 AM (IST)

Bihar crime बिहार के दरभंगा स्थित घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के पाली गांव से जुड़ा हुआ है मामला। इसमें गांव के लोगों ...और पढ़ें

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस वहां कैंप कर रही है। फाइल फोटो
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस वहां कैंप कर रही है। फाइल फोटो

दरभंगा, जागरण संवाददाता। सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस बीच दरभंगा जिला के घनश्यामपुर से सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मजीद आलम नाम के युवक को बाइक के साथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। वहां कुछ देर तक हंगामा भी हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

मजीद आलम को गांव के लोगों ने पकड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा के घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के पाली गांव स्थित एक सार्वजनिक स्थल पर आपत्तिजनक सामान मिला। जिसे मजीद आलम नामक युवक बाइक से लेकर पहुंचा था। इससे नाराज होकर लोगाें ने काफी हंगामा किया। उस युवक को बाइक सहित दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक पर आपत्तिजनक सामान लाकर फेंकने का आरोप है। हालांकि, आरोपित मजीद आलम नामक युवक ने इसका खंडन किया है। उसका कहना है कि वह अपनी बाइक सड़क किनारे लगाकर सार्वजनिक स्थल के अंदर पानी लेने गया था। लोगों ने बाइक पर आपत्तिजनक सामान देख उसे घेर लिया।

आरोपित के खिलाफ एफआइआर

बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। काफी मशक्कत बाद लोगों के आक्रोश को शांत कराया गया है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है। सामाजिक सौहार्द्र बना रहे इसे लेकर शांति समिति की बैठक जारी है। पूरे मामले की जांच के लिए मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम बुलाई गई है। उधर, मामले को लेकर गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। स्थिति नियंत्रित में है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है।