विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान, 10 दिनों में मुजफ्फरपुर पताही एयरपोर्ट का होगा शिलान्यास

Published: Sun, 12 Jul 2026 02:25 PM (IST)

Patahi Airport Development: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर में 1047 करोड़ की 982 विकास योजनाओं की सौगात दी, जिसमें पताही ...और पढ़ें

एमआइटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फोटो: जागरण

एमआइटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फोटो: जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेम शंकर मिश्र, मुजफ्फरपुर। Samrat Choudhary Muzaffarpur Speech: एमआइटी (MIT) परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उत्तर बिहार के विकास को एक नई और ऐतिहासिक उड़ान दी।

जिले को करीब 1047 करोड़ रुपये की लागत वाली 982 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात सौंपने के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के लोगों के लिए सबसे बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डे के विकास कार्यों की समय-सीमा (टाइमलाइन) सार्वजनिक कर दी।

568542bc-f0d6-4aec-bf4f-8ee0fcfba5ba

अगले 10 दिनों में होगा पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास

उत्तर बिहार की हवाई कनेक्टिविटी और व्यावसायिक प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री ने एक बेहद महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित जानकारी साझा की। उन्होंने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के साथ-साथ रक्सौल एयरपोर्ट से भी विमान सेवा शुरू करने की प्रशासनिक प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है।

312ba043-a9da-46e4-b7db-9335fca333f4

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर ही पताही एयरपोर्ट के विकास कार्यों का शिलान्यास कर दिया जाएगा, जिससे मुजफ्फरपुर से हवाई यात्रा शुरू होने का सपना अब जल्द ही हकीकत में बदलने जा रहा है।

एमआइटी परिसर में खुलेगा नया विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले को एक और बड़ी शैक्षणिक सौगात देते हुए ऐलान किया कि मुजफ्फरपुर के एमआइटी (MIT) परिसर में ही 'आर्किटेक्चर सिविल विश्वविद्यालय' खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से न सिर्फ युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, बल्कि विरासत के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

CM Samrat choudhary muzaffarpur visit

पुराने शहरों के कायाकल्प पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पुराने शहरों को नए सिरे से सजाया जा रहा है और फिलहाल बिहार के 12 शहरों में अत्याधुनिक टाउनशिप विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है।

अपराधियों को मुख्यमंत्री का कड़ा अल्टीमेटम

मंच से हुंकार भरते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार का रुख पूरी तरह साफ कर दिया। उन्होंने अपराधियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ चुका है और अब इसे कोई रोक नहीं सकता।

यहां अब अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जो अपराधी हैं, वे या तो बिहार छोड़ दें, नहीं तो उनकी जगह सीधे जेल की सलाखों के पीछे होगी।"

3ab5dbe5-b6a1-443e-9ad9-5326e4b565bc

तेजस्वी के बयान पर पलटवार 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों का करारा जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सरकार की मुस्तैदी का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में 10 जुलाई को राज्य के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के बैंक खातों में समय पर राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'समृद्ध बिहार' के सपने को मिलकर पूरा करने का संकल्प दोहराया। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि अब 8 से 10 घंटे काम करने से बात नहीं बनेगी, बिहार के विकास के लिए अधिकारियों को भी 18-18 घंटे मुस्तैदी से काम करना होगा।

पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर चमकेगा बिहार

बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद वहां पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भारी बढ़ावा मिला है। इसी तर्ज पर बिहार को भी पर्यटन के क्षेत्र में काफी आगे ले जाना है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में मां सीता के भव्य मंदिर की नींव रख दी है। आने वाले समय में यह ऐतिहासिक मंदिर पूरे देश और दुनिया के लिए आस्था और पर्यटन का एक बहुत बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।