विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में जमीन मापी के 70 हजार मामले लंबित, मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में चलेगा अभियान

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:55 AM (IST)

Bihar Land Dispute Resolution Campaign: बिहार में 70 हजार से अधिक जमीन मापी के मामले लंबित हैं, जिसमें मुजफ्फरपुर के ...और पढ़ें

प्रत्येक अमीन को महीने में 20 मापी पूरा करने का लक्ष्य मिला है।

प्रत्येक अमीन को महीने में 20 मापी पूरा करने का लक्ष्य मिला है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Land Measurement Pending Cases News: बिहार में जमीन मापी के 70 हजार से अधिक मामले लंबे समय से लंबित पड़े हैं।

इसमें मुजफ्फरपुर जिले के ही करीब ढाई हजार आवेदन शामिल हैं। इस स्थिति पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव ने सख्त आपत्ति जताई है।

विभाग ने जताई नाराजगी

हाल ही में हुई समीक्षा बैठक के दौरान सचिव ने पाया कि लगभग तीन हजार मामले केवल स्वीकृति के अभाव में अटके पड़े हैं। उन्होंने सभी जिला समाहर्ताओं को पत्र भेजकर इस देरी पर खेद जताया है।

अमीनों को मिला लक्ष्य

जमीन मापी में देरी से भूमि विवादों को कम करने के प्रशासनिक लक्ष्य को झटका लग रहा है। इसे देखते हुए विभाग ने एक माह का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत प्रत्येक अमीन को महीने में 20 मापी पूरा करने का लक्ष्य मिला है।

सर्वेक्षण अमीन भी करेंगे काम

मापी कार्य को तेजी से निपटाने के लिए 1194 सर्वेक्षण अमीनों को भी इस अभियान में लगाया जाएगा। राज्य के बांका जिले में सर्वाधिक 2144 मामले और पटना में 9195 आवेदन लंबित हैं। समाहर्ताओं को नियमित अनुश्रवण कर मामलों का तेजी से निपटारा करने का निर्देश दिया गया है।

जिलों में अमीन और लंबित मापी

जिला अमीन लंबित मापी
अररिया 51 1,035
अरवल 24 312
औरंगाबाद 75 1,195
बांका 79 2,144
बेगूसराय 62 1,224
भागलपुर 76 3,657
भोजपुर 66 2,760
बक्सर 56 658
दरभंगा 91 2,337
पूर्वी चंपारण 86 2,055
गयाजी 115 2,550
गोपालगंज 67 684
जमुई 53 463
जहानाबाद 32 398
कैमूर 61 1,273
कटिहार 72 2,272
खगड़िया 29 2,035
किशनगंज 38 982
लखीसराय 29 1,172
मधेपुरा 26 2,219
मधुबनी 79 800
मुंगेर 44 2,123
मुजफ्फरपुर 112 2,483
नालंदा 70 1,096
नवादा 64 1,332
पटना 95 9,195
पूर्णिया 64 3,700
रोहतास 63 3,260
सहरसा 38 1,504
समस्तीपुर 95 2,057
सारण 95 1,780
शेखपुरा 15 74
शिवहर 14 317
सीतामढ़ी 58 2,087
सीवान 76 816
सुपौल 43 3,238
वैशाली 89 3,046
पश्चिमी चंपारण 74 659
कुल 2,376 70,992