विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वसूली के आरोपों के बाद कांटी के राजस्व अधिकारी बसंत कुमार राय पद से हटाए गए

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:05 PM (IST)

कांटी अंचल के राजस्व अधिकारी बसंत कुमार राय को वसूली के आरोपों के बाद पद से हटाकर जिला भूमि सुधार ...और पढ़ें

समाहर्ता कुमार गौरव ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। फाइल फोटो

समाहर्ता कुमार गौरव ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Kanti Revenue Officer Removed: जिले के कांटी अंचल में कार्यरत राजस्व अधिकारी बसंत कुमार राय को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। उनकी प्रतिनियुक्ति जिला भूमि सुधार प्रशाखा, मुजफ्फरपुर में की गई है।

डीएम ने जारी किया आदेश

समाहर्ता कुमार गौरव ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर समाहर्ता राजस्व कुमार प्रशांत की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन कर दिया है।

सीओ को अतिरिक्त प्रभार

जांच कमेटी को आरोपों की पड़ताल कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। समाहर्ता ने कांटी सीओ मुकेश कुमार को राजस्व अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है।

बैठक में हुआ था हंगामा

मंगलवार को कांटी विधायक की बैठक के दौरान लोगों ने राजस्व अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था और बिचौलिए व निजी चालक से वसूली कराने का आरोप लगाया गया था।

जांच तक रहेंगे प्रतिनियुक्त

मामला संज्ञान में आने पर समाहर्ता ने सीओ से रिपोर्ट मांगी थी। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर आरोपों को गंभीर मानते हुए जांच का निर्देश दिया गया है। जांच पूरी होने तक अधिकारी जिला मुख्यालय में प्रतिनियुक्त रहेंगे।