विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार बीएड स्पॉट काउंसलिंग: 1,223 रिक्त सीटों पर नामांकन जारी, 717 अभ्यर्थियों ने भरा शुल्क

By Prashant KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Sat, 19 Sep 2026 07:13 PM (IST)

बिहार में सीईटी-बीएड की स्पॉट काउंसलिंग के तहत 1,223 रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी है। अब तक 259 अभ्यर्थियों ...और पढ़ें

फिलहाल शेष 287 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है।

फिलहाल शेष 287 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है।

प्रशांत कुमार, मुजफ्फरपुर। Bihar BEd Counseling: बिहार के विभिन्न बीएड महाविद्यालयों में सीईटी-बीएड (CET-B.Ed) की तत्काल (स्पॉट) काउंसिलिंग और नामांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

इस विशेष चरण के तहत कुल 1,223 रिक्त सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 259 अभ्यर्थियों का नामांकन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। वहीं 717 अन्य अभ्यर्थियों ने अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर दिया है। फिलहाल शेष 287 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है।

₹3,000 सीट आरक्षण शुल्क

तत्काल काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को पोर्टल पर प्रदर्शित रिक्त सीटों में से अपनी पसंद के कॉलेज का चयन करना होगा। इसके बाद उन्हें ₹3,000 का सीट आरक्षण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

शुल्क भुगतान के बाद सीट आरक्षित हो जाएगी, जिसके पश्चात अभ्यर्थी संबंधित महाविद्यालय में जाकर अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ भौतिक नामांकन (Physical Verification) पूरा कर सकते हैं।

प्रक्रिया पूरी करने की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे पोर्टल पर उपलब्ध रिक्त सीटों का विवरण देखें और तय समय-सीमा के भीतर अपनी काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि खाली बची सीटों पर समय रहते नामांकन लिया जा सके।