कांग्रेस विधायक पर भाजपा का बड़ा आरोप, कमीशन न मिलने पर मुजफ्फरपुर बंद का ड्रामा कर रहे
नगर विधायक के शहर बंद की घोषणा के विरोध में उतरी भाजपा। आरोप लगाया कि विजेंद्र चौधरी ने नगर निगम को बर्बाद कर दिया है। अभी स्मार्ट सिटी से उन्हें कमीशन नहीं मिल रहा है। इसलिए शहर बंद कराने का ड्रामा रच रहे हैं।
मुजफ्फरपुर, जासं। नगर विधायक विजेंद्र चौधरी द्वारा 19 मई को शहर बंद की घोषणा का विरोध तेज हो गया है। भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान लाल महतो ने कहा कि नगर निगम को किसने बर्बाद किया यह बताने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट सिटी से उन्हें कमीशन नहीं मिल रहा है। इसलिए शहर बंद कराने का ड्रामा रच रहे हैं। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, विजेंद्र चौधरी को नगर आयुक्त से पहली तकलीफ फरदो नाला को लेकर हुआ। नाला की उड़ाही का विरोध कमीशन नहीं मिलने के कारण किया जा रहा।
उन्होंने कहा, शहर में जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है। शहरवासी तकलीफ में हैं। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बंद करने के पहले विजेंद्र चौधरी को यह बताना चाहिए कि क्या कभी उन्होंने विधानसभा में यह मामला उठाया? वहीं ट्रेड लाइसेंस व यूजर चार्ज का विरोध कर रहे हैं। जबकि विधायक के कहने पर तत्कालीन मेयर ने यूजर चार्ज व ट्रेड लाइसेंस को लागू किया था। नगर आयुक्त को रांची भेजने की यह बात करने से बेहतर है कि वे राजनीति से संन्यास ले लें।
मैट्रिक में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित
बंदरा, संस : प्रखंड के उच्च विद्यालय पियर में सोमवार को मैट्रिक परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सीनियर सिटीजंस काउंसिल की प्रखंड इकाई ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि बिहार मोटर फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता काउंसिल के संरक्षक सह पूर्व कुलपति गोपालजी त्रिवेदी ने व संचालन प्रखंड अध्यक्ष श्यामनंदन प्रसाद ठाकुर ने किया। मौके पर प्रगतिशील सीनियर सिटीजन के उपाध्यक्ष पूर्व डीएम विष्णुदेव प्रसाद सिंह, महासचिव बीके उप्पल, समाजसेवी रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू, बीडीओ प्रशांत कुमार, बीरचंद्र ब्रह्मïचारी, देवेंद्र पांडे, आनंद ठाकुर आदि थे।