Move to Jagran APP

भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह बोले- विकास व राष्ट्रवाद के लिए मोदी जरूरी

भीड़ के उत्साह के कारण सभा को संबोधित नहीं कर पाए पूर्व मंत्री सम्राट व मिथिलेश। बैरीकेटिंग तोड़ मंच तक पहुंचे लोग सेल्फी लेने को मची रही होड़।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 05:33 PM (IST)
भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह बोले- विकास व राष्ट्रवाद के लिए मोदी जरूरी
भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह बोले- विकास व राष्ट्रवाद के लिए मोदी जरूरी

पश्चिम चंपारण / पूर्वी चंपारण, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म के अभिनेता सह गायक पवन सिंह ने कहा है कि मौजूदा दौर में विकास व राष्ट्रवाद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरी है। वे यहां मझौलिया स्थित स्टेडियम में शनिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। अपने अल्प संबोधन में पवन सिंह ने कहा कि बिहार ही नहीं पूरे देश में एनडीए की सुनामी चल रही है। सब जगह एनडीए गठबंधन अपार बहुमत से जीत रहा है। कतिपय लोगों के कारण राष्ट्रवाद खतरे में है, इसलिए इस चुनाव में मोदी जरूरी है। उन्होंने भोजपुरी में एनडीए प्रत्याशी डॉ. संजय जयसवाल को अपना बड़े भाई बताते हुए जीताने की लोगों से अपील की।

loksabha election banner

 हालांकि, लोगों की अत्यधिक भीड़ के कारण प्रशासन की व्यवस्था धराशाई हो गई। लोग बैरीकेटिंग तोड़ मंच तक पहुंच गये और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। भीड़ के कारण हुई अव्यवस्था से विधायक मिथिलेश तिवारी एवं पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी सभा को संबोधित नहीं कर सके। यहां बता दें कि पवन सिंह को देखने के लिए तकरीबन 11 बजे से ही दर्शक कड़ी धूप में खड़े थे। पवन सिंह का हेलीकॉप्टर करीब 2 बजे पहुंचा। इसके बाद लोगों में भोजपुरी सिने स्टार को देखने के लिए होड़ मच गई।

 इसके पूर्व सभा को भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री सह भाडपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, सांसद सतीशचंद्र दूबे, जदयू नेता अनिल झा, अमित चौबे, सुशील जायसवाल, राणा दिलीप सिंह, रामधनी पटेल, राजेश उपाध्याय, बृजेश जयसवाल ,रामेश्वर चौरसिया, मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा, शुभम चौबे, विजय कुमार चौधरी आदि ने संबोधित किया। पवन ने जय श्रीराम के नारों के बीच जनसभा की शुरुआत की। उन्होंने दर्शकों के कहने पर निवर्तमान सांसद को अग्रिम जीत की बधाई देते हुए माला भी पहना।

जनता को एकजुट होने की आवश्यकता 

शिवहर लोकसभा के ढाका विधान सभा के कवैया स्थित राजेंद्र प्रताप सिंह मंगल कुशवाहा उच्च विद्यालय खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी रमा देवी के लिए आयोजित चुनावी सभा में संगठन के स्टार प्रचारक व भोजपुरी गायक पवन सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए नरेन्द्र मोदी की सरकार बननी जरूरी है। देश की रक्षा व सैनिकों के सम्मान के नाम पर देश की जनता को एकजुट होने की आवश्यकता है।
 कहा- मोदी वतन का रखवाला है। आंख उठाया तो चीर देंगे। गोली का जवाब गोला से देंगे। मोदी चोर नहीं जोर है। 5 वर्षों के शासन में अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। दुश्मन के घरों में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना और अभिनंदन की भारत वापसी मोदी सरकार की देन है।
 चोरी करने वाले नेता महागठबंधन का निर्माण कर मोदी सरकार को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। छठ व्रत का गीत गाते हुए कहा कि 2019 के महासंग्राम का डाला मोदी लेकर चल पड़े हैं। 12 मई को मतदान कर मजबूत सरकार बनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.