Move to Jagran APP

भारत सेवाश्रम संघ ने जरूरतमंदों में बांटी राहत सामग्री

भारत सेवाश्रम संघ ने रविवार को कोरोना संकट के कारण प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 02:23 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:10 AM (IST)
भारत सेवाश्रम संघ ने जरूरतमंदों  में बांटी राहत सामग्री
भारत सेवाश्रम संघ ने जरूरतमंदों में बांटी राहत सामग्री

मुजफ्फरपुर। भारत सेवाश्रम संघ ने रविवार को कोरोना संकट के कारण प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। जवाहर लाल रोड स्थित आश्रम में स्वामी सुजय महाराज ने सौ परिवारों के बीच सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रोजी-रोटी से वंचित परिवारों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी मदद करना हम सबका का कर्तव्य है। संस्था ऐसे परिवारों को मदद कर रही है। उनको भोजन कराने के साथ-साथ राहत सामग्री दी जा रही है। यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। मौके पर डॉ. एके भट्टाचार्या, बीएम चटर्जी, आरके चटर्जी आदि मौजूद रहे। सेवा सप्ताह में लगाए 70 पौधे भाजपा रामदयालु नगर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के अंतिम दिन 70 पौधे लगाएं गए। जिसमें ग्यारह फलदार और बाकी नीम, अशोक के पौधे मंडल के विभिन्न वार्डों में लगाएं गए। इसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद कुमार सिंह, महामंत्री रंजन कुमार ओझा, देवेश कुमार, घनश्याम सिंह, श्रेयस अंकू, आनंद, रंजीत सिंह, धीरेंद्र कुमार, अनिला देवी, आकाश कुमार, ऋषभ कुमार, सोनी सिंह, राकेश पटेल आदि शामिल हुए। डीडीसी ने अटल ज्योति योजना का किया उद्घाटन साहेबगंज के पहाड़पुर मनोरथ पंचायत में भारत सरकार द्वारा संचालित अटल ज्योति योजना का उद्घाटन डीडीसी सुनील कुमार झा ने किया। समाजिक कार्यकर्ता सह सांसद वीणा देवी की पुत्री कोमल सिंह ने योजना की जानकारी दी। संसद की कार्यवाही को दिल्ली गईं सासद वीणा देवी ने लोगों को ऑनलाइन संबोधित किया। डीडीसी ने योजना को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। अध्यक्षता भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार सिंह ने की। मौके पर मुखिया किरण ठाकुर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो उमैर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह,ईईएसएल के जोनल ऑफिसर राजेन्द्र शर्मा, संसद प्रतिनिधि शभू शरण ठाकुर,रामनरेश मालाकार,प्रमुख पति लालमोहमाद तथा संजय ठाकुर मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.