Muzaffarpur Lockdown update : कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच नगर निगम प्रशासन ने सफाई की है यह व्यवस्था
Muzaffarpur Lockdown update संचालन के लिए दो पालियों में तैनात हुए निगमकर्मी। साफ-सफाई दवा छिड़काव व फॉगिंग का किया जाएगा पर्यवेक्षण।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए निगमकर्मियों द्वारा आवश्यक सेवा, साफ-सफाई, दवा छिड़काव, फॉगिंग आदि कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यो के पर्यवेक्षण के लिए निगम के सभी अंचल कार्यालयों में कंट्रोल रूम खोला गया है। सभी कंट्रोल रूम के संचालन के लिए दो पालियों में कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कंट्रोल रूम से अपने अंचल के अधीन आने वाले वार्डो में साफ-सफाई, दवा के छिड़काव एवं फॉगिंग कार्यो का पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण करेंगे। यह जानकारी नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने दी। बताया कि चल रहे कार्यो के बेहतर समन्वय के लिए यह कदम उठाया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। अनावश्यक कचरा फैलाने वालों से जुर्माने की वसूली होगी।
अंचलवार कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त कर्मचारी-
अंचल एक
प्रथम पाली : सुरेंद्र कुमार, उदय शंकर ठाकुर, भरत चौधरी एवं उमा शंकर साह
द्वितीय पाली : मनोज कुमार ठाकुर, तैयब, विभेष चंद्र ठाकुर एवं अमरेश कुमार
अंचल दो
प्रथम पाली : नरेंद्र कुमार सिन्हा, संतोष कुमार, अखिलेश प्रसाद सिंह एवं रमेश कुमार शर्मा
द्वितीय पाली : सुमन कुमार, हरि शंकर पांडेय, विपिन कुमार, अखिलेश प्रसाद सिंह,
अंचल तीन
प्रथम पाली : अशोक कुमार मिश्र, उमेश कुमार, राजवृक्ष राम, रमेश प्रसाद सिंह,
द्वितीय पाली : राम किशोर ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, उदय वीर शाही एवं शकील अहमद सिद्दिकी
अंचल चार
प्रथम पाली : अमरेश कुमार, प्रकाश ओझा, विनय कुमार सिंह, राकेश कुमार
द्वितीय पाली : सुरेश कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार तिवारी, अनिल कुमार सिंह एवं रामा शंकर सिंह।
अंचल पांच
प्रथम पाली : कमाल आरिफ, अली मुर्तुजा, संजय कुमार एवं विनोद कुमार महतो
द्वितीय पाली : रजनीकांत झा, राजीव कुमार गुप्ता, श्यामनंदन झा एवं प्रमोद झा।
अंचल छह
प्रथम पाली : सीमा राम ठाकुर, मनोज कुमार गुप्ता, फैज हुसैन, सुजीत कुमार पासवान
द्वितीय पाली : नूर आलम, मुरली मनोहर, राजेश कुमार एवं गोपाल झा।
अंचल सात
प्रथम पाली : चंद्रशेखर सिंह, नंद किशोर मिश्र, राकेश रंजन, दिपांशु शेखर
द्वितीय पाली : रामजी सिंह, श्यामनंदन प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार एवं देवेंद्र मिश्र।
अंचल आठ
प्रथम पाली : सुशील कुमार, विजय कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार एवं कृष्ण नंदन सिंह
द्वितीय पाली : शिवानंद, शमशाद आलम अंसारी, रमेश ओझा एवं महेश राय।
अंचल नौ
प्रथम पाली : महेश चंद्रा, शिव शंकर गुप्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं कौशल कुमार
द्वितीय पाली : पांडव कुमार, रंजीत कुमार मिश्रा, रंगलाल मिश्र एवं राजमंगल प्रसाद।
अंचल दस
प्रथम पाली : गौरीशंकर प्रसाद, राम बाबू सिंह, सुनील कुमार पाठक एवं रामेश्वर यादव
द्वितीय पाली : अजय कुमार, अमरजीत कुमार, अभ्युदय कुमार एवं सत्येंद्र नारायण सिंह।