मधुबनी के झंझारपुर में आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने बीडीओ को पीटा, कार्यालय में तोड़फोड़ Madhubani News
बाढ़ सहाय्य राशि की सूची में गड़बड़ी से आक्रोशित हैं बाढ़ पीड़ित। बीडीओ को बचाने आए कार्यालय सहायक व अन्य कर्मी भी चोटिल।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 12:54 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 12:54 PM (IST)
मधुबनी, जेएनएन। जिले के झंझारपुर प्रखंड की काको पंचायत के आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने शनिवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय पर पहुंचकर भारी हंगामा किया है। इनका आरोप है कि बाढ़ सहाय्य राशि (जीआर) के लिए बनी सूची में गड़बड़ी है। तकरीबन एक सौ की संख्या में बाढ़ पीड़ित प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच गए और वहां मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विनोद कुमार सिंह के कार्यालय कक्ष में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। उन्हें बचाने आए कार्यालय सहायक व अन्य कर्मियों को भी इस दौरान चोटें लगीं। कार्यालय की कुर्सियां और टेबल आदि भी तोड़े गए। बीडीओ ने कक्ष को किसी तरह बंद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना पुलिस वहां पहुंची। हंगामा कर रही भीड़ वहां से हटकर कुछ दूरी पर जाकर अटक गई। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।अंचलाधिकारी कन्हैया लाल ने कहा कि इस हंगामे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें