विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंकों की तीन दिनों की हड़ताल टली, मुजफ्फरपुर की 381 शाखाओं से जुड़े लाखों पभोक्ताओं को राहत

Published: Sun, 27 Sep 2026 11:28 PM (IST)

UFBU IBA Talks Agreement: भारतीय बैंक संघ और बैंक यूनियनों के बीच सकारात्मक वार्ता के बाद 28 से 30 सितंबर ...और पढ़ें

हड़ताल स्थगित करने के संबंध में संघ की ओर से जारी पत्र।

हड़ताल स्थगित करने के संबंध में संघ की ओर से जारी पत्र।

HighLights

  1. प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल अब स्थगित कर दी गई।

  2. आईबीए और बैंक यूनियनों के बीच सकारात्मक वार्ता सफल रही।

  3. मुजफ्फरपुर की 381 शाखाओं के लाखों ग्राहकों को मिली राहत।

गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। Bank Strike Postponed: तीन दिनों की संभावित बैंक हड़ताल से परेशान मुजफ्फरपुर के बैंक ग्राहकों को रविवार रात बड़ी राहत मिली है।

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।

देर रात बनी सहमति

रविवार रात करीब 9:30 बजे आईबीए और बैंक यूनियनों के बीच विभिन्न ज्वलंत मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद सहमति बन गई।

बिहार स्टेट सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि वार्ता के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। सहमति का विस्तृत ब्योरा जल्द ही जारी किया जाएगा।

Bank strike

381 शाखाओं में राहत

इस फैसले से मुजफ्फरपुर जिले की 381 बैंक शाखाओं और लाखों ग्राहकों को भारी राहत मिली है। सोमवार से तीन दिनों तक शाखाएं बंद रहने की आशंका से नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस, केवाईसी और लोन से जुड़े काम प्रभावित होने का खतरा टल गया है। वहीं 30 सितंबर को हाफ इयरली क्लोजिंग होने के कारण भी हड़ताल टलना काफी अहम माना जा रहा है।

रविवार की ड्यूटी सफल

हड़ताल के अंदेशे को देखते हुए रविवार को भी बैंक शाखाएं खोली गई थीं, जहाँ बैंककर्मियों ने दिनभर ड्यूटी की और ग्राहकों ने नकदी का इंतजाम किया।

रात में हड़ताल टलने की खबर आते ही स्थिति सामान्य हो गई और रविवार को किया गया काम बेकार नहीं गया। अब सभी की नजरें वार्ता के विस्तृत ब्योरे पर टिकी हैं।