विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर : बैंक हड़ताल से ग्राहकों के काम पर ब्रेक, 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग के बीच जानें क्या-क्या रहेगा प्रभावित

By ShamshadEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 11 Sep 2026 12:34 PM (IST)

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में हड़ताल पर बैंक कर्मचारी।

मुजफ्फरपुर में हड़ताल पर बैंक कर्मचारी।

HighLights

  1. 11 सितंबर को देशभर में बैंककर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।

  2. पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की निश्चित तारीख की मांग।

  3. UFBU ने PLI योजना वापस लेने की भी मांग की है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। शनिवार-रविवार की छुट्टी समेत सप्ताह में सिर्फ पांच दिन बैंक खोलने की मांग अब आंदोलन का रूप ले चुकी है। सरकार और बैंक प्रबंधन से लगातार आश्वासन मिलने के बाद भी पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की निश्चित तारीख नहीं मिलने से बैंककर्मी नाराज हैं।

इसी के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एकदिवसीय है।

वार्ता विफल होने के बाद हड़ताल

पांच दिवसीय बैंकिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारतीय बैंक संघ (IBA), बैंक प्रबंधन और UFBU के बीच कई दौर की वार्ता हुई। संगठन का कहना है कि वार्ता के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला। खासकर पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की निश्चित तारीख या समय-सीमा बताने से सरकार के इनकार के बाद वार्ता विफल हो गई।

आश्वासन नहीं, चाहिए तारीख

UFBU के अनुसार बैंककर्मी लंबे समय से प्रत्येक सप्ताह शनिवार और रविवार को अवकाश के साथ पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि इस मुद्दे पर बार-बार आश्वासन दिए गए, लेकिन अब तक अमल की तारीख तय नहीं हुई।

पीएलआई योजना वापस लेने की मांग

बैंक यूनियनों ने एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण बताई जा रही PLI योजना वापस लेने की मांग की है। इसमें यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर आवश्यक संशोधन की मांग की गई है। बैंककर्मियों से जुड़े लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान और द्विपक्षीय समझौते की परंपरा बनाए रखने की भी मांग है।

एकता दिखाने का आह्वान

UFBU ने कहा कि 11 सितंबर की हड़ताल सिर्फ एक दिन का विरोध नहीं, बैंक कर्मचारियों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई का महत्वपूर्ण चरण है। संगठन ने कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है। यूनियनों का स्पष्ट संदेश है कि अब आश्वासन नहीं, पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की निश्चित तारीख चाहिए।