Move to Jagran APP

West Champaran News: धान अधिप्राप्ति में लक्ष्य से कोसों दूर बगहा अनुमंडल, किसान परेशान

West Champaran News विभाग के सभी दावे धान अधिप्राप्ति के मामले में फेल साबित हो रहे हैं। विभाग ने 367427 क्विंटल धान खरीद का निर्धारित किया है लक्ष्य। अबतक महज 39451.46 क्विंटल धान की खरीद कर सका महकमा।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:23 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:23 AM (IST)
West Champaran News: धान अधिप्राप्ति में लक्ष्य से कोसों दूर बगहा अनुमंडल, किसान परेशान
धान अधिप्राप्ति में लक्ष्य से कोसों दूर बगहा अनुमंडल।

बगहा (पश्चिम चंपारण), जासं। विभाग के सभी दावे धान अधिप्राप्ति के मामले में फेल साबित हो रहे हैं। जनवरी माह का अंतिम सप्ताह शुरू होने को है, लेकिन अधिप्राप्ति महज 10.73 फीसद ही हो सका। धान की बिक्री के लिए कुल 1768 किसानों ने आवेदन दिया था। जिसमें 551 किसानों का ही धान खरीदा जा सका है। उल्लेखनीय है कि विभागीय स्तर पर बगहा अनुमंडल के सभी सातों प्रखंडों को मिलाकर कुल 3,67,427 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें महज 39451.46 क्विंटल धान खरीदा जा सका है। सबसे अधिक धान की खरीद 13557.5 क्विंटल धान बगहा दो प्रखंड में खरीदा गया है। ऐसे में यह कहना जायजा होगा कि सरकार के द्वारा धान खरीद की घोषणा किसानों के लिए हितप्रद नहीं हाे सकी। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर सभी सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन खरीद की रिपोर्ट समर्पित करें। आकड़ों पर गौर करें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि विभाग के द्वारा खरीद का 50 फीसद लक्ष्य भी पूरा नहीं किया जा सकेगा।

loksabha election banner

अबतक की खरीद की स्थिति :-

व्यापार मंडल बगहा

लक्ष्य : 5916 क्विंटल

कुल आवेदन : 40, छह से खरीदारी

खरीद : 806 क्विंटल

बगहा एक :-

खरीद करने वाले पैक्स : 19

लक्ष्य : 103381 क्विंटल

कुल आवेदन : 552, 137 से खरीदारी

खरीद : 10392 क्विंटल

भितहां

खरीद करने वाले पैक्स : 06

लक्ष्य : 13887 क्विंटल

कुल आवेदन : 89, 38 से खरीदारी

खरीद : 2556 क्विंटल

मधुबनी :-

खरीद करने वाले पैक्स : 09

लक्ष्य : 19664 क्विंटल

कुल आवेदन : 154, 61 से खरीदारी

खरीद : 2600 क्विंटल

पिपरासी :-

खरीद करने वाले पैक्स : 03

लक्ष्य : 6898 क्विंटल

कुल आवेदन : 55, 15 से खरीदारी

खरीद : 562 क्विंटल

रामनगर

खरीद करने वाले पैक्स : 08

लक्ष्य : 101609 क्विंटल

कुल आवेदन : 318, 86 से खरीदारी

खरीद : 6512.5 क्विंटल

बगहा दो

खरीद करने वाले पैक्स : 18

लक्ष्य : 102462 क्विंटल

कुल आवेदन : 495, 163 से खरीदारी

खरीद : 13703 क्विंटल

ठकराहां

खरीद करने वाले पैक्स : 06

लक्ष्य : 13557 क्विंटल

कुल आवेदन : 65, 35 से खरीदारी

खरीद : 2312 क्विंटल

इस बारे में एसडीएम शेखर आनंद ने कहा कि खरीदारी की गति धीमी है। सभी बीसीओ को चेतावनी दी गई है कि तय समयसीमा के भीतर खरीद का लक्ष्य पूरा करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.