Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर के दिघरा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, धारदार ह‍थ‍ियार से हमला

Muzaffarpur news पहले महिला पर नशीली स्प्रे छिड़का फ‍िर घटना को अंजाम देने की कोश‍िश आवाज लगाने पर अचानक म‍ह‍िला पर दब‍िया कर द‍िया हमला। सदर थाना क्षेत्र की घटना आरोपित घर से फरार। पुल‍िस कर रही मामले की जांच।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 08:56 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 08:56 PM (IST)
मुजफ्फरपुर के दिघरा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, धारदार ह‍थ‍ियार से हमला
मुजफ्फरपुर जबरन महिला से दुष्कर्म की कोशिश। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जासं, मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के दिघरा में शनिवार की देर रात घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपित ने लोहे की दबिया से महिला पर हमला कर दिया। इसमें महिला घायल हो गई। जान बचाने को महिला जब शोर मचाई तो आरोपित ने नशीली स्प्रे छिड़क दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच आवाज सुन महिला की गोतनी वहां आ गई। तब आरोपित धक्का देकर वहां से भाग निकला। कुछ समय बाद परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ गए। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। महिला के बयान पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने उसी इलाके के एक व्यक्ति को आरोपित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गई, लेकिन वह घर से फरार मिला।

loksabha election banner

बहेड़ी से नाबालिग का अपहरण

बहेड़ी। थाना क्षेत्र के गांव से स्कार्पियो सवार लोगों ने एक नाबालिग का अपहरण कर लिया। इस सिलसिले में लड़की के पिता ने स्थानीय थाना में आवेदन मेंं दिया है। पुलिस को बताया है कि मेरी पुत्री शनिवार की सुबह शौच करने के लिए मध्य विद्यालय की ओर गई थी। इसी बीच स्कार्पियो सवार आधा दर्जन लोगों ने मेरी बेटी को अगवा कर लिया। काफी दूर तक गाड़ी का पीछा भी किया गया, लेकिन स्कार्पियो सवार लोग उसे लेकर भाग निकले। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लड़की की खोज की जा रही है। शीघ्र आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे।

आठ दिनों से अपहृत छात्रा का सुराग नहीं

मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र से आठ दिनों से अपहृत सातवीं की छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इसके कारण स्वजन काफी ङ्क्षचतित है। स्वजनों के मन में अप्रिय घटना की आशंका सता रही है। दूसरी ओर बेटी के सदमे में मां की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा कि छात्रा के पिता विदेश में रहते हैं। मामले में छात्रा की मां ने मुख्यमंत्री व वरीय अधिकारियों को पत्र भेजकर शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.