Move to Jagran APP

दूल्हा समेत बंधक बने बरातियों को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव

महिला सिपाही जख्मी पुलिस की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त। दुल्हन पक्ष तीन दिनों से कब्जे में रखा गया था। दुल्हन पक्ष शादी में हुए खर्च देने की मांग कर रहे थे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 07:59 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 07:59 AM (IST)
दूल्हा समेत बंधक बने बरातियों को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव
दूल्हा समेत बंधक बने बरातियों को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव

मधुबनी, जेएनएन। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोहरौल गांव में बंधक बनाए गए दूल्हा समेत बरातियों को बुधवार को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। पथराव में एक महिला सिपाही जख्मी हो गई। पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालांकि, पुलिस ने दूल्हा और बरातियों को मुक्त करा लिया। सभी को तीन दिनों से बंधक बनाकर रखा गया था। बरात में दो छोटे बच्चे भी थे। 

loksabha election banner

दूल्हा को नापसंद करने से बढ़ा विवाद

बताया गया कि चतरा गांव के स्व. रामविलास साह के पुत्र जय प्रकाश साह की शादी सोहरौल गांव के शिवचंद्र शाह की पुत्री से तय थी। सोमवार को शादी के लिए दूल्हा के साथ 30-40 की संख्या में बरात पहुंची। इसके बाद वरमाला हुई। बरात को नाश्ता कराया गया। दूल्हा के मंडप पर जाते ही विवाद शुरू हो गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा को नापसंद करते हुए शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में झड़प हो गई। दुल्हन पक्ष शादी में हुए खर्च देने की मांग करने लगे। इस बीच बरात में शामिल कई लोग भाग गए। लेकिन, दुल्हन पक्ष ने दूल्हा समेत सात बरातियों को बंधक बना लिया।

लोगों ने हमला और पथराव कर दिया

सूचना के बाद देर शाम पुलिस टीम छुड़ाने पहुंची। पुलिस गाड़ी देखते ही लोगो ने हमला और पथराव कर दिया। इसमें महिला सिपाही सिमकी कुमारी जख्मी हो गई। उसे पीएचसी बेनीपट्टी में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि दूल्हा के भाई ओमप्रकाश शाह के आवेदन पर पुलिस टीम पहुंची थी। हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज होगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.