Move to Jagran APP

जब रघुनाथ प्रसाद के घर आए थे अटल बिहारी वाजपेयी, साथ में किया था भोजन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका के पूर्व उपसभापति रघुनाथ प्रसाद के निधन पर जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 09:38 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 09:38 PM (IST)
जब रघुनाथ प्रसाद के घर आए थे अटल बिहारी वाजपेयी, साथ में किया था भोजन
जब रघुनाथ प्रसाद के घर आए थे अटल बिहारी वाजपेयी, साथ में किया था भोजन

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका के पूर्व उपसभापति रघुनाथ प्रसाद के निधन पर जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि 1987 में विधानसभा चुनाव के समय रघुनाथ प्रसाद के घर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आए थे और साथ में भोजन भी किया था।

loksabha election banner

उस समय स्व. रघुनाथ प्रसाद महानगर अध्यक्ष थे और अटलजी उनकी एम्बेसडर कार में बैठकर मोतिहारी चुनाव प्रचार में भी गए थे। पार्टी में उनकी अभिभावक की भूमिका थी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद अजय निषाद ने कहा कि उन्होंने मुजफ्फरपुर में भाजपा को आधार देने का काम किया था। उनके निधन से गहरा आघात लगा है।

उनके निधन पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक बेबी कुमारी, विधायक अशोक सिंह व केदार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अयोध्या प्रसाद, विष्णुकांत झा, डॉ.ममता रानी, देवीलाल, भोला चौधरी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंजना कुशवाहा, मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, चंदा देवी, गीता कुमारी, जिला मंत्री संतोष साहेब, संजीव झा, रितुराज, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार राजू, आदर्श कुमार ने शोक व्यक्त किया। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अर¨वद कुमार मुकुल, वरीय अधिवक्ता शरद सिन्हा, वार्ड 21 के पार्षद केपी पप्पू ने भी उनके निधन पर शोक जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.