दरभंगा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपित गिरफ्तार, निशानदेही पर छापेमारी तेज
20 जुलाई को बाकरगंज में दिनदहाड़े हुई थी गोलीबारी 21 जुलाई की शाम गैंगवार की सूचना पर पुलिस से हुई थी मुठभेड़। गिरफ्तार आरोपित कई साथियों के साथ हुआ था फरार।
दरभंगा, जेएनएन। बाकरगंज गोलीकांड और पुलिस मुठभेड़ में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने बेंता से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जीएनगंज निवासी अभिषेक कुमार उर्फ राहुल साह ने 20 जुलाई को अनुभव झा और आर्यन के साथ मिलकर बाकरगंज में जौंटी पर गोली चलाई थी। अगले दिन 21 जुलाई की शाम सदर एसडीपीओ के आवास के पास दोनों गुट के बदमाश गैंगवार के लिए पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों गुटों ने पुलिस पर फायङ्क्षरग की। जवाबी कार्रवाई में बिरौल के परड़ी निवासी अनुभव झा को गोली लग गई। हालांकि, पुलिस के संभलने से पहले दोनों गुट के अन्य बदमाश फरार हो चुके थे। इसमें अनुभव के सहयोगी व मुजफ्फरपुर के गायघाट स्थित जारंग निवासी आर्यन को पुलिस ने 24 जुलाई को सैदनगर से दबोचा था। इसके निशानदेही पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसमें अभिषेक कुमार उर्फ राहुल साह को बेंता से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कई बातों को पुलिस के सामने बताया है।
आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई
नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने स्वीकार किया है कि 20 और 21 जुलाई की घटना में वह शामिल था। आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई में उसे सुपारी देकर जौंटी की हत्या करने के लिए कहा गया था। हालांकि, उसके पास न तो कोई हथियार बरामद किया गया है और नहीं कोई बाइक। पुलिस अब बड़े प्यादे को पकडऩे के लिए छापेमारी करने में जुटी है। इसमें दोनों गुटों को लीड करनेवाले बंगाली टोला के गौतम ङ्क्षसह उर्फ जौंटी एवं विशनपुर थाना क्षेत्र के गोढिय़ारी निवासी रौनक ङ्क्षसह शामिल है। दोनों गुटों के कई ऐसे बदमाशों का नाम सामने आया है जो दोनों के गुटों के लिए मरने और मारने पर उतारू रहते हैं। ऐसे लोगों को पुलिस समय रहते गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीम बनाई है। मौके पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन ङ्क्षसह आदि कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।