विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में 2.68 करोड़ की ठगी का मुजफ्फरपुर कनेक्शन, 23 लाख के गबन के आरोपी HR का भाई गिरफ्तार

Published: Sat, 10 Oct 2026 01:29 PM (IST)

महाराष्ट्र की एक कंपनी से 2.68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुजफ्फरपुर से नितेश कुमार को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

23 लाख के गबन के आरोपी HR का भाई गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

23 लाख के गबन के आरोपी HR का भाई गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. महाराष्ट्र कंपनी से 2.68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला।

  2. मुजफ्फरपुर से आरोपी नितेश कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  3. मुख्य आरोपी नितिन कुमार के भाई के खाते में आए थे 23 लाख।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। महाराष्ट्र की कंपनी से 2.68 करोड़ उड़ाने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने मिठनपुरा थाना के क्लब रोड मदनानी गली के एक मकान में छापेमारी कर आरोपित नितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से पूर्वी चंपारण नरहा पानापुर गांव का निवासी है। 

आरोपित के खाते में महाराष्ट्र के आरएन इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल प्रा. लि. कंपनी से दो करोड़ 68 लाख 88 हजार 683 रुपये में से 23 लाख 83 हजार 165 रुपये आए थे। महाराष्ट्र के उस्मानपुरा थाने की पुलिस ने सीजेएम की अदालत में आरोपित को पेश कर महाराष्ट्र ले जाने के लिए 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड की प्रार्थना की। जिसमें कोर्ट ने आरोपित नितेश कुमार को 60 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले गई। 

10 सितंबर को मामला दर्ज कराया 

बताया गया कि उक्त कंपनी के मालिक सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने उस्मानपुरा थाने में 10 सितंबर को मामला दर्ज कराया था। इसमें कहा कि कंपनी में 2023 से 23 जून 2026 तक एचआर के पद पर कार्यरत रहे नितिन कुमार ने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी ईमेल रिक्विजिशन फॉर्म व ओटीपी के जरिए आफिस हेड एमएम ओझा के जाली हस्ताक्षर कर कंपनी के खाते से 2.68 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अपने 21 सगे-संबंधियों और दोस्तों के विभिन्न अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। 

इस धोखाधड़ी का पता चलने के बाद मुख्य आरोपित नितिन कुमार कंपनी के एचआर सर्वर का पूरा डाटा डिलीट कर फरार हो गया था। जांच के सिलसिले में आए उस्मानपुरा थाने की पुलिस ने मिठनपुरा थाने की पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए पूछताछ के बाद गबन के खेल में संलिप्त पाए गए नितिन कुमार के भाई नितेश कुमार को गिरफ्तार किया। 

पुलिस का कहना है कि उसके पूछताछ पर उसके भाई व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की की वीडियो पोस्ट करने पर एक्शन, मुजफ्फरपुर में फेसबुक पेज पर FIR दर्ज