Move to Jagran APP

अपराधियों व देश विरोधियों को नहीं मिलेगी भाजपा की सक्रिय सदस्यता Muzaffarpur News

प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा- पार्टी विरोधियों को भी नहीं किया जाएगा शामिल। जिले में बनाए जाएंगे सवा लाख प्राथमिक सदस्य। पिछली बार से 25 फीसद अधिक सदस्य बनेंगे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 09:41 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 09:41 AM (IST)
अपराधियों व देश विरोधियों को नहीं मिलेगी भाजपा की सक्रिय सदस्यता Muzaffarpur News
अपराधियों व देश विरोधियों को नहीं मिलेगी भाजपा की सक्रिय सदस्यता Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोई भी व्यक्ति कहीं से भी भाजपा के प्राथमिक सदस्य बन सकते हैं। मगर, सिर्फ 25 सदस्य बनाने से ही कोई सक्रिय सदस्य नहीं बन सकेंगे। कारण, कोई भी अपराधी या देश व भाजपा विरोधी व्यक्ति पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं बन पाएंगे। भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी विनय सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। यह अगस्त में सभी की जांच कर ही सक्रिय सदस्य बनने की अनुमति देगी। इससे पहले रेडक्रास भवन में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई।

loksabha election banner

   आज करीब सवा सौ लोगों ने मोबाइल नंबर डायल कर सदस्यता ली। इस अवसर पर नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि जिले में सवा लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा होगा। इसमें आज से ही लग जाना होगा। जिस विधानसभा में यह लक्ष्य पूरा नहीं होगा वहां के प्रत्याशी, भावी प्रत्याशी या पूर्व प्रत्याशी को टिकट मिलने की संभावना कम हो जाएगी। इसलिए जो भी उम्मीदवार या विधायक अपने क्षेत्र से फिर टिकट चाहते हैं वे सदस्यता अभियान में लग जाएं।

   सांसद अजय निषाद ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। किसी भी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य होते हैं। ये जितने अधिक होंगे संगठन उतना ही मजबूत होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष रामसुरत राय ने कहा कि पिछली बार से 25 फीसद अधिक सदस्य बनाने हैं। साथ ही प्रत्येक बूथ पर कम से कम 25 नए सदस्य बनाने हैं। सभी बूथों के गठन के बाद ही मंडल का गठन होगा। जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की भी चर्चा की।

जिला मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय से आये सदस्यता को लेकर बुकलेट का लोकार्पण और मोबाइल में 8980808080 पर डायल कर सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। बूकलेट मे पंच निष्ठा, भाजपा का इतिहास और जनसंघ से भाजपा की यात्रा को विस्तारपूर्वक बताया गया है।

इस दौरान जिला प्रभारी संजय सिंह, कुढऩी विधायक केदार गुप्ता, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, विधान पार्षद देवेशचंद्र ठाकुर डॉ. ममता रानी, मनोरंजन शाही, अशोक सहनी, जिला सदस्यता प्रमुख अरविंद सिंह, सह सदस्यता प्रमुख तेजनारायण शर्मा, राकेश यादव, अर्जुन राम, अरुण सिंह, मनीष कुमार, जिला महामंत्री मनोज तिवारी, मुकेश चंद्रवंशी, जिला कोषाध्यक्ष रमेश केजरीवाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक झा, अंजना कुशवाहा, राजेश रौशन, हरिमोहन चौधरी, जिला मंत्री राजकिशोर चौधरी, अजीत कुमार, राजीव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नचिकेता पांडे, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र पासवान समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.