विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त एक और मासूम की मौत, नया मरीज भर्ती नहीं Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sun, 30 Jun 2019 08:18 PM (IST)

पीआइसीयू में 16 बच्चों का चल रहा इलाज छह की हालत गंभीर। भर्ती पांच बच्चों की कराई गई एमआरआइ व अन्य जांच।

एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त एक और मासूम की मौत, नया मरीज भर्ती नहीं Muzaffarpur News
एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त एक और मासूम की मौत, नया मरीज भर्ती नहीं Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) की पीआइसीयू में भर्ती एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) पीडि़त मोतिहारी निवासी लक्ष्मी कुमारी की मौत रविवार की सुबह हो गई। जबकि कोई भी नया मरीज इलाज के लिए नहीं पहुंचा। वर्तमान में यहां की पीआइसीयू में 16 बच्चों का इलाज जारी है। इसमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 446 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। जिसमें चिकित्सकों के अथक प्रयास से 295 बच्चे स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके हैं। सात बच्चों को सोमवार को छुट्टी दी जाएगी। इन्हें शिशु वार्ड-2 में भर्ती रखा गया है। जबकि गंभीर रूप से बीमार 115 मासूमों को नहीं बचाया जा सका। वहीं 12 बच्चों के परिजन बगैर चिकित्सीय परामर्श के अपने मरीज को अन्यत्र लेकर चले गए। एक बच्चे को पटना रेफर किया गया है।

पांच बच्चों की कराई एमआरआइ जांच

पीआइसीयू में भर्ती गंभीर रूप से बीमार पांच बच्चों की एमआरआइ व अन्य कई जांच निजी संस्थानों से कराई गई। इसका खर्च अस्पताल प्रबंधन ने वहन किया। यह जांच दिल्ली से पहुंची चिकित्सकों की टीम के परामर्श के बाद कराई गई।

पीआइसीयू में भर्ती सभी बच्चों की रविवार को भी गहराई से जांच की गई। इनका दिल्ली एवं पटना के साथ-साथ एसकेएमसीएच के शिशु रोग विशेषज्ञ उपचार कर रहे हैं। बच्चे के परिजनों से बीमारी संबंधी इतिहास की जानकारी ले रहे हैं।

डटे रहे अस्पताल अधीक्षक 

एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ. एसके शाही रविवार को भी सुबह से देर रात तक बच्चों के इलाज की व्यवस्था में जुटे रहे। अधीक्षक प्रकोष्ठ भी खुला रहा। जहां सभी कार्यालय के कर्मी तैनात थे। एसकेएमसीएच में शनिवार की रात्रि पाली में बगैर सूचना दो चतुर्थवर्गीय कर्मी काम पर नहीं पहुंचे। इसकी शिकायत हेल्थ मैनेजर ने अस्पताल अधीक्षक से की है। जबकि विगत दो सप्ताह से सभी चिकित्सक व चिकित्साकर्मियों का अवकाश रद है।