Move to Jagran APP

ब‍िहार में अजब प्‍यार की गजब कहानी, पांच बच्‍चों के बाप व तीन बच्‍चों की मां का हैरान करने वाला फैसला, पश्‍च‍िम चंपारण का माजरा

Amazing Love Story पश्‍च‍िम चंपारण में प्‍यार का एक अनोखा मामला सामने आया है। पांच बच्‍चों के बाप व तीन बच्‍चों की मां को चढ़ा प्‍यार का बुखार तो दोनों हुए फरार। इस घटना की चर्चा गांव में तेजी से हो रही।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 10:45 PM (IST)
ब‍िहार में अजब प्‍यार की गजब कहानी, पांच बच्‍चों के बाप व तीन बच्‍चों की मां का हैरान करने वाला फैसला, पश्‍च‍िम चंपारण का माजरा
पश्‍च‍िम चंपारण में प्‍यार का अनोखा मामला सामने आया है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्‍च‍िम चंपारण, जासं। ब‍िहार के पश्‍च‍िम चंपारण में एक अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। अनोखा आश‍िक के प्‍यार में तीन बच्‍चों की मां दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। पांच बच्‍चों के प‍िता के साथ चुपके-चुपके म‍िलने का क्रम शुरू हुआ। फ‍िर प्‍यार परवान चढ़ा तो उसके साथ फरार हो गई। इस अनोखी घटना की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है। और हो भी क्‍यों दोनों ने काम जो अनोखा क‍िया है।

loksabha election banner

पड़ोसी से ऐसे हुआ इश्‍क

यह अनोखी प्‍यार घटना साठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दोनों अपने-अपने बच्चों को घर पर छोड़ गायब हो गए। बताया जाता है कि फरार महिला की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। उसका पति नेपाल में रहकर काम करता है। महिला को दो लड़का और एक लड़की है। इसी बीच महिला को पड़ोसी से इश्क हो गया। पड़ोसी पांच बच्चों का पिता है। दोनों छुप-छुप कर मिलने लगे। तीन दिन पहले मौका मिलते ही दोनों घर द्वार छोड़ फरार हो गए। मामले में महिला के भाई ने थाना में आवेदन दिया है। उसने आधे दर्जन से ज्यादा लोगों पर अपने बहन का अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया है कि मुख्य आरोपी पांच बच्चों का पिता अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसके बहन का अपहरण कर लिया है। पांच लाख रुपये नकद व गहना के साथ भगा कर ले गया है। इस बावत थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि उक्त महिला के भाई के द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

नरकटियागंज। नगर के एक मोहल्ले में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें शेख नौशाद समेत तीन लोग नामजद किए गए हैं। आरोप है कि महिला अपने घर में सोयी थी। उसी दौरान नौशाद उसके झोपड़ीनुमा घर की टाट काटकर अंदर घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका पति पहुंच गया। पति के हस्तक्षेप पर नौशाद वहां से भाग गया। जब पति-पत्नी शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो उसके घर वाले मारपीट कर भगा दिए। पीडि़त महिला ने यह भी बताया है कि आरोपित पक्ष के लोग दबंग हैं और धमकी दी है कि यदि पुलिस में जाओगे तो दोनों की हत्या करा देंगे। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.